चाहत खन्ना एक जानी-मानी एक्ट्रेस है और आपको बता देंगे वह अपने करियर से कहीं ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहती है। लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव रहे और उनकी दो शादियां भी टूट चुकी हैं। वह इस समय दो बच्चों की मां भी बन गई है। चाहत खन्ना की पहली शादी भरत नरसिंघानी के साथ में हुई थी, लेकिन यह एक अबूसिव मैरिज थी और सिर्फ एक साल तक ही चल पाई थी। बाद में उन्होंने राइटर शाहरुख मिर्जा के बेटे फरहान के साथ में दूसरी शादी कर ली। लेकिन यह शादी भी कुछ ज्यादा लंबे समय तक टिक नहीं पाई और इस शादी से एक्ट्रेस की दो बेटियां भी है। चाहत ने दूसरी शादी करने के बाद में इस्लाम कबूल कर लिया था और फिर साल 2018 में उनका तलाक हो गया। एक इंटरव्यू के दौरान चाहत खन्ना ने बताया कि इस्लाम धर्म अपनाने का उनका कोई अफसोस नहीं है। लेकिन अब उन्होंने अपने सनातन धर्म में वापसी करनी है और इससे वह खुश भी है। उन्होने कहा कि वह धार्मिक नहीं है लेकिन स्पिरिचुअल है। शादी के बाद में उनका इस्लाम के बारे में पता चल गया था और इस घर में उनको कई सारे जवाब भी मिले थे। एक्ट्रेस ने धर्म बदलने की वजह भी बताई और कहा कि वह वलनरेबल थी। इसी के चलते इनफ्लुएंस हो गई और उनको इस्लाम कबूलने का कोई भी अफसोस नहीं है। जब चाहत से सवाल किया गया कि क्या उनका ब्रेनवाश किया गया था तो उन्होंने जवाब में कहा कि पता नहीं क्या हुआ था। लेकिन कह सकते हैं और इसीलिए शुक्र है मेरी घर वापसी हो गई। मुझे मेरे भगवान को नहीं पूजने को कहा जा रहा था और शायद ये सही तरीका नहीं था। चाहत इस समय सिंगल मदर के तौर पर अपनी जिंदगी की रही है और पुराने इंटरव्यू में उन्होंने यह भी कहा था कि सिंगल मदर होने के कारण उनको कोई भी काम नहीं दे रहा है। लोग उनको जज करते हैं। अभिनेत्री के वर्क प्रâंट की बात करें तो उनको कबूल है और बड़े अच्छे लगते हैं जैसे मशहूर शोज में देखा जा चुका है। साथ ही थैंक यू और यात्रीज जैसी फिल्मों में भी वह नजर आई है।
― Advertisement ―
Bollywood News : पति ने जबरन किया एक्ट्रेस का इस्लाम में कनवर्जन ?


