Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मछलीशहर प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

मछलीशहर के राजमहल पैलेस में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को समझते हुए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
Homeअपना जौनपुरBloody conflict in land dispute : भूमि विवाद में हुए खूनी संघर्ष...

Bloody conflict in land dispute : भूमि विवाद में हुए खूनी संघर्ष के मामले में 21 के खिलाफ केस दर्ज

  • दोनों पक्षों से दस को लगी थी चोट, एक महिला थी गंभीर

जौनपुर धारा, खुटहन। शेख असरखपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक पक्ष से चार महिलाओं सहित छह तो दूसरे पक्ष से चार महिलाएं घायल हो गई। जिसमें प्रथम पक्ष से गंभीर रूप से घायल एक महिला का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है। पुलिस ने प्रथम पक्ष की तहरीर पर 12आरोपितों के खिलाफ जानलेवा हमला, आगजनी सहित विभिन्न धाराओं में तथा दूसरे पक्ष के आरोप पर सात नामजद के अलावा दो अज्ञात के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी का केस दर्ज किया है। गांव निवासी रामजीत राजभर प्रथम पक्ष का आरोप था कि गत 18अक्टूबर की शाम उनका भांजा कार्तिक राजभर बाइक से घर आ रहा था। रंजिश को लेकर पड़ोसी प्रदीप राजभर उसे रास्ते में रोक धमकी देने लगे। ग्रामीणों के बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया। कार्तिक बाइक लेकर घर आ गया। आरोप है कि इसके घंटे भर बाद अचानक प्रदीप परमिंदर, मुरली राजभर, बसंतलाल, इंद्रजीत, अजय, विरेन्द्र, प्रेम चंद, चंद्रभान, सरोज और ठाकुर राजभर लाठी डंडा और लोहे का राड लेकर उसके घर पहुंच गाली गलौज देने लगे। मना करने पर रामजीत राजभर, विनोद, सरोजा देवी, काजल, अमरीता और इंद्रकला को पीटने लगे। सरोजा देवी के सिर में गंभीर चोट आने से वह बेहोश हो गई। वहीं दूसरे पक्ष के मुरली राजभर का आरोप था कि घूर गड्ढे की भूमि को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो रही थी। तभी विपक्ष के विनोद राजभर, गुड्डू, बिंदे, उत्तम, कार्तिक, निर्मला और इंद्रकला देवी के अलावा दो अज्ञात लोगों ने गोलबंद होकर लाठी डंडा से हमला कर दिया। जिसमें सुधा देवी,कलावती,प्रेमा और मीरा देवी घायल हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों से उन्नीस नामजद के अलावा दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।