Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरस्थापना दिवस की तैयारी को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में कार्यशाला

स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में कार्यशाला

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति की अध्यक्षता में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री एवं जिला प्रभारी अशोक चौरसिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत संगठन गीत के साथ हुई, इसके बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि अशोक चौरसिया ने कहा कि सदस्यता के आधार पर भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। छह अप्रैल को स्थापना दिवस के अवसर पर सभी बूथों और मंडलों में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से लाभान्वित लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा। जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस केवल उत्सव नहीं बल्कि संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दिवस है। कार्यक्रम का संचालन अजय सिंह ने किया। इस मौके पर एमएलसी ब्रजेश सिंह प्रिंसू, पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, सुशील उपाध्याय सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share Now...