जौनपुर धारा, जौनपुर। बदलापुर विधानसभा के भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमे वे खुद कबुल कर रहे है कि पीडीए और अखिलेश यादव के भ्रामक प्रचार के चलते जो स्थिति दिखाई पड़ रही है, उससे 2027 में बीजेपी की सरकार बनना मुश्किल लग रहा है। यूपी में पुनः भाजपा सरकार बनाने के लिए शीर्ष नेतृत्व को कठोर निर्णय लेना होगा। इस सम्बंध मे विधायक रमेश मिश्रा से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन बंद मिला। वायरल वीडियो में विधायक कहते हुए दिखाई पड़ रहे है कि स्थिति को मजबूत करने के लिए शीर्ष नेतृत्व को बड़े निर्माण लेने होंगे, यूपी चुनाव पर पूरी मजबूती से फोकस करना होगा, बीजेपी के एक-एक कार्यकर्ताओं, एक-एक जनप्रतिनिधियों को पूरे मन से लगना होगा, नही तो आज की स्थिति में भाजपा सरकार बनना मुश्किल लग रहा है।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
BJP MLA Spoke For : यूपी मे 2027 में बीजेपी की सरकार बनना मुश्किल



