Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरbike collision : बाइक की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत

bike collision : बाइक की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत

जौनपुर धारा, बरसठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के रसूलहा गांव निवासी एक अधेड़ व्यक्ति की बाइक के टक्कर से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी सुदामा पटेल(50) पुत्र ठाकुरदीन शनिवार की रात साईकिल से बरसठी-रामपुर मार्ग पर गहरौल गांव के पास एक अज्ञात बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया। बताया जा रहा है कि रामपुर थाना क्षेत्र के गहरौल गांव के पास मृतक का पाही है जहां रात सोने के लिए जाता था। बीती रात आठ बजे रोज की भांति वह घर से भोजन करके साइकिल से पाही पर जा रहा था तभी अंधेरे में आ रही तेज रफ्तार बाइक यूपी 66 पी.6737 नंबर की मोटर साइकिल सवार ने सायकिल सवार सुदामा को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क औंधे मुंह गिर पड़े। टक्कर के बाद बाईक सवार दुर्घटना स्थल पर अपनी बाइक छोड़कर अपने दूसरे साथी के साथ भाग निकला। इधर सड़क पर गिरे गंभीरावस्था में घायल सुदामा के घर घटना की सूचना लगते ही परिजन घटनास्थल पर पहुच गए। मौके पहुंची डॉयल 112पुलिस और परिजन आनन-फानन में रामपुर के एक निजी अस्पताल में सुदामा को भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बीएचयू ट्रामा सेंटर ले जाने की सलाह दी। जहां पहुंचने पर सुदामा की मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस बाबत थानाध्यक्ष रामपुर श्रीप्रकाश शुक्ला ने बताया कि बाइक को कब्जे में लेते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करके आवश्यक विधिक कार्यवाई की जा रही है।