जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर में दीपावली पर्व के 1दिन बाद भाईदूज का पर्व बड़ी श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। बहनों ने अपने भाई को तिलक लगाकर श्रीफल भेंट किया। वही भाई ने भी अपनी बहनों की रक्षा का संकल्प लिया। हांलाकि यह त्योहार इस बार ग्रह नक्षत्र व पंचांग के बीच उलझ कर दो दिनों तक मनाया। कुछ लोगों ने शनिवार को मनाया तो क्षेत्र में आज यानी रविवार को मनाया जायेगा। ज्ञात हो कि भाई दूज का पर्व पौराणिक कथा अनुसार देवी यमुना ने अपने भाई यमराज की पूजा-अर्चना कर मनाया था। जिसमें बहन यमुना ने अपने भाई यमराज से आशीर्वाद स्वरुप यह वरदान मांगा था कि मेरी तरह जो बहन इस दिन अपने भाई को आदर सत्कार करके टीका लगाए, उसे तुम्हारा भय ना रहे। पौराणिक कथा में बताया जाता है कि इस पर्व का महत्व और लक्ष्य बहन भाई के पावन संबंध और समाज में प्रेम भाव की स्थापना करना है। इस दिन बहनें भाइयों के स्वस्थ जीवन और दीर्घायु होने की कामना करती है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Bhaidooj puja in Jaunpur : बहनों ने भाई के लम्बी आयु के लिये किया भाईदूज की पूजा


