Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मां शीतला चौकिया धाम एक्सप्रेस चलाने की मांग, रेलवे प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर जंक्शन से 'मां शीतला चौकिया धाम एक्सप्रेस' चलाने की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने रेलवे प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने मुंबई और अमृतसर के लिए सीधी ट्रेन तथा स्टेशन पर दिशासूचक सूचना पट्ट लगाने की मांग भी की।
Homeअपना जौनपुर20 दिन बाद पुलिस के हाथ लगा हादसे में शामिल ट्रक, जांच...

20 दिन बाद पुलिस के हाथ लगा हादसे में शामिल ट्रक, जांच तेज

बदलापुर : बदलापुर कोतवाली क्षेत्र में हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। करीब 20 दिन की जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

5 मई को हुआ था दर्दनाक हादसा

गौरतलब है कि 5 मई को सरोखनपुर ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक संदीप बरनवाल की मौत हो गई थी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया था, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी।

साइकिल से जा रहे थे युवक

जानकारी के अनुसार खुटहन थाना क्षेत्र के मेढ़ा बाजार निवासी 28 वर्षीय संदीप बरनवाल पुत्र अशोक बरनवाल सुबह साइकिल से बदलापुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान घनश्यामपुर रोड स्थित सरोखनपुर ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू की थी।

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ट्रक बरामद

लगातार जांच, स्थानीय जानकारी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आखिरकार ट्रक संख्या यूपी 65 केटी 6012 को चिन्हित कर कब्जे में ले लिया।

मामले की जानकारी देते हुए एसआई Surendra Yadav ने बताया कि दुर्घटना में प्रयुक्त ट्रक को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही चालक की भूमिका और हादसे की परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

बताया जा रहा है कि मृतक संदीप बरनवाल अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। उनकी असमय मौत से परिवार पर गहरा दुख टूट पड़ा है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।