― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरAyushman card Update : जनसुनवाई में डीएम ने दंपति का बनवाया आयुष्मान...

Ayushman card Update : जनसुनवाई में डीएम ने दंपति का बनवाया आयुष्मान कार्ड

जौनपुर धारा, जौनपुर। मुख्यमंत्री की प्रेरणा से तथा पात्रों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने के क्रम में ग्राम जरासी विकासखण्ड डोभी के निवासी 79वर्षीय वृद्ध मानिकराम ने अपनी पत्नी के साथ जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर जमीन विवाद के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें उन्होने उप जिलाधिकारी को त्वरित स्थलीय निरीक्षण कर नियमानुसार कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। जिसका तत्काल संज्ञान लेते हुए आयुष्मान मित्र के माध्यम से मात्र 01घण्टे में उनका एवं उनकी पत्नी सुदामी देवी का आयुष्मान कार्ड बनवाकर उन्हें कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी के द्वारा वितरित किया गया। इसके साथ ही जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में समाज कल्याण अधिकारी के द्वारा वृद्धा पेंशन हेतु उनकी पत्नी सुदामी देवी का ऑनलाइन आवेदन कराया गया और साथ ही डीपीआरओ के माध्यम से शौचालय हेतु आवेदन भी कराया गया।

Share Now...