Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद : दिनेश टंडन

जौनपुर। लायन्स क्लब मेन द्वारा 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अन्तर्गत योग शिविर का आयोजन माया लान मछरहट्टा में आयोजित किया गया। जिसमे प्रशिक्षक...
Homeअपना जौनपुरattempt to burn :  प्रेमिका की मां पर केरोसिन डालकर जलाने की...

attempt to burn :  प्रेमिका की मां पर केरोसिन डालकर जलाने की कोशिश

जौनपुर धारा, सुइथाकला। बसिरहां गांव में गुरुवार भोर में प्रेमी ने प्रेमिका की मां पर केरोसिन डालकर जलाने की कोशिश की। पीड़िता के बयान व प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने आरोपित प्रेमी पर जान से मारने की कोशिश का मुकदमा पंजीकृत कर उसे हिरासत में ले लिया है। पीड़िता का उपचार ट्रामा सेंटर वाराणसी में चल रहा है। गुरुवार दोपहर पुलिस अधीक्षक डॉ अजयपाल शर्मा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर मातहतों को आवश्यक कार्यवाही का निर्देश दिया।

गांव निवासी पविदा देवी घर पर अपनी छोटी पुत्री तथा एक पुत्र के साथ रहती हैं। उनके पति लालजी बिंद रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई रहते हैं। आरोप है कि मटियरा निवासी विनय उर्फ अंगद जिसका बसिरहां में ही ननिहाल है, उनकी पुत्री से रोजाना फोन पर बात करता था, तथा अक्सर ही उनके घर के आसपास चक्कर लगाता रहता था। कथित तौर पर एक बार घर मे पकड़े जाने पर उसकी पिटाई भी हुई थी। पीड़िता ने आरोपित को हिदायत देते हुए पुत्री को रिश्तेदारी में भेज दिया था। जो उसे नागवार लगी। इसी बात से खार खाया आरोपित रात में पिछवाड़े से घर मे घुसा और उसने सोते समय प्रविदा के ऊपर केरोसिन छिड़क दिया। अचानक अपने ऊपर पड़े केरोसिन की गंध से जब उनकी नींद खुली तो आरोपित उनके ऊपर जलती हुई माचिस की तीली डालकर भाग गया। उन्होंने शोर मचाया तो लोग मौके पर जुटे पर वह भाग चुका था।

बुधवार रात में ही बसिरहां आ गया था आरोपित

पुलिस जांच के मुताबिक पविदा पर केरोसिन डालकर जलाने का आरोपित विनय उर्फ अंगद बुधवार रात में ही बसिरहां अपने ननिहाल में आ गया था तथा घटना के बाद फरार हो गया। उसे केरोसिन कहां से मिला तथा वह घर मे कैसे घुसा इसकी पुलिस गहनता से पड़ताल कर रही है।

पीड़िता पविदा देवी के प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित को हिरासत में ले लिया गया है। प्रथमदृष्टया मामला प्रेम प्रपंच का ही प्रतीत हो रहा है।जांच के बाद आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

-अजित सिंह चौहान, क्षेत्राधिकारी शाहगंज।

Jaunpur Dhara News :  पति के प्रेमिका के घर पहुँचकर महिला ने कर दिया हंगामा

जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के नाथुपुर गांव में बुधवार की देर शाम एक महिला ने अपने पति की प्रेमिका के घर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। घटना के बाद गांव के लोगो की भीड़ एकत्रित हो गयी। घटना की सूचना पर पुलिस तीनों को गिरफ्तार कर थाने ले आयी। बक्सा थाना क्षेत्र के डीह जहनिया गांव निवासी एक व्यक्ति का नाथूपुर गांव की निवासी एक युवती से काफी दिनों से प्रेम सम्बन्ध चल रहा है। यह जानकारी युवक की पत्नी को हो गयी। यह जानकारी होने के बाद पति पत्नी में कई बार झगड़ा भी हुआ। उसके बाद भी युवक नही माना। अंत मे बुधवार की शाम को महिला पति के साथ नाथुपुर गांव में आकर प्रेमिका के घर पर जमकर बवाल मचाने लगी। बात गम्भीर बनने लगी। तभी किसी ने थानाप्रभारी जयप्रकाश यादव को सूचना दिया। सूचना मिलते ही उन्होंने एस आई श्रीप्रकाश यादव सहित अन्य सिपाहियों को मौके पर भेजकर तीनो को गिरफ्तार करवाया। उसके बाद थाने पर भी पत्नी काफी उग्र रही।

Share Now...