जौनपुर धारा, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरूद्दीनपुर गांव में ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव की हत्या के मामले में न्याय की गुहार लगाते हुए शनिवार को समाजसेवी जज सिंह अन्ना आमरण अनशन पर डटे हुए हैं। प्रशासन की कथित लापरवाही से नाराज अन्ना को समर्थन देने अब पीड़ित परिवार भी अनशन स्थल पर पहुंच गया है। इस दौरान किसान नेता भी अन्ना के साथ खड़े हो गए हैं, जिससे मामला और गरमा गया है। धरना स्थल पर कल एसडीएम पवन कुमार पहुंचे और अन्ना को अनशन समाप्त करने के लिए मनाने की कोशिश की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अनुराग यादव के परिवार को 25लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही, उनकी बेटियों को सरकारी नौकरी और सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस की प्रक्रिया भी जल्द पूरी होगी। हालांकि, अन्ना ने प्रशासन से इन वादों की लिखित गारंटी मांगी और कहा कि बिना लिखित आश्वासन के उनका अनशन खत्म नहीं होगा।जो मेरे भाई के साथ हुआ, उसके लिए हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। ’पीड़ित परिवार का कहना है कि वे न्याय की उम्मीद में प्रशासन की हर कार्रवाई पर नजर रखे हुए हैं और अपने संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे। उक्त दौरान समर्थन में आये लोगों ने हत्यारों को फांसी देने तथा हत्यारोपित दरोगा को तत्काल नौकरी से बखाश्त, अनुराग यादव के माता पिता व पाँचों बहनों का आर्थिक सहायता के रूप में 25लाख रुपया, अविवाहित बहनों को सरकारी नौकरी, अनुराग के परिवार को सुरक्षा की दृष्टि से तत्काल शस्त्र लाइसेन्स सहित आदि मांगों को लेकर समर्थन में बैठ गये।
― Advertisement ―
Anna on hunger strike in Jaunpur : आमरण अनशन पर डटे अन्ना, प्रशासन हरकत में


