― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरAniruddhacharya in Jaunpur : बच्चों को दें बेहतर परवरिश और संस्कार

Aniruddhacharya in Jaunpur : बच्चों को दें बेहतर परवरिश और संस्कार

जौनपुर धारा, जौनपुर। पूर्वांचल के आस्था के केन्द्र माता शीतला चौकिया धाम में देव दीपावली की पूर्व संध्या पर महान कथावाचक अनिरुद्ध आचार्य महाराज का आगमन गुरूवार की देर शाम मंदिर प्रांगण में हुआ। कार्यक्रम आयोजक महंत विनय त्रिपाठी सहित सभी कार्य समिति के पदाधिकारियों ने उनका माल्यार्पण करके ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। अनिरुद्धाचार्य ने माता शीतला रानी के दर्शन पूजन करने के पश्चात मंदिर के बगल में स्थित कुंड पर पहुंचकर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जो बच्चे अपने माता-पिता का सम्मान करते हैं वह सदैव खुश रहते हैं, माता-पिता अपने बच्चों को उनके जन्म से लेकर 3साल तक बेहतर संस्कार और परवरिश देते हैं। ताकि आगे चलकर वही बच्चे अपने माता-पिता का सदैव सम्मान करें, उन्होंने कहा कि माता-पिता से बढ़कर कोई इंसान नहीं है। इसलिए अपने माता-पिता को दुख नहीं देना चाहिए। उन्होने कहा लोगों को नशे से सदैव दूर रहना चाहिए। इस दौरान सतानंद महाराज, वृंदावन, महामण्डलेश्वर कन्केश्वरी नंद गिरि माँ, सतीश जय कृष्ण तिवारी, विशाल भारद्वाज, कार्यक्रम आयोजक शीतला ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष और महंत विनय त्रिपाठी, गहना कोठी फर्म के अधिष्ठाता विनीत सेठ, उर्वशी सिंह, छमई गुरु सहित सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद रहे।

Share Now...