बॉलीवुड के जाने-माने लेखक जावेद अख्त्ार अपने कंट्रोवर्शियल बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। जावेद रणवीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर भी अक्सर कई बार अपना विरोध जाहिर कर चुके हैं। उन्होने एक बार फिर से रणवीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर तंज कसा है। जावेद ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि ऐसी फिल्में अगर बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर होंगी तो यह हमारे लिए बहुत चिंता की बात है।
अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जावेद ने एक बार फिर से संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म पर निशाना साधा है। दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान जावेद अख्तर ने कहा कि अगर एनिमल जैसे फिल्में हमारे देश में ब्लॉकबस्टर साबित होंगी तो यह हमारे लिए बहुत ही चिंता का विषय है। हाल ही में एक इंटरव्यू में जावेद अख्तर ने कहा कि उन्होंने यह मूवी देखने वाली ऑडियंस पर तंज कसा था ना कि उन्होंने फिल्म को लेकर कोई बात कही। जावेद अख्तर ने फिल्म ‘एनिमल’ की आलोचना करते हुए कहा, ‘अगर 140करोड़ की आबादी में 15 लोग विकृत मानसिकता के हैं तो इससे आपको फर्क नहीं पड़ता। लेकिन जब वह चीज मार्केट में जाती है और सुपरहिट हो जाती है, तो यही समस्या है। बता दें कि रणवीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘एनिमल’ पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। इस मूवी में एक्टर अनिल कपूर ने रणवीर के पिता का रोल निभाया था। फिल्म में एक्टर बॉबी देओल नेगेटिव रोल में थे, तो वहीं एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी के ग्लैमरस कैमियो ने होश उड़ा दिए थे। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। जो वाकई में चौंकाने वाला था। वहीं अब ‘एनिमल’ के सीक्वल ‘एनिमल पार्क’ में रणवीर कपूर का डबल रोल नजर आएगा।



