सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को हिट की गारंटी माना जाता है। अमिताभ बच्चन जिस भी फिल्म में काम करते धमाल मचा देते हैं। हालांकि हर बार किस्मत भी अमिताभ बच्चन का साथ नहीं देती है। ऐसा कई बार हुआ है जब अमिताभ बच्चन की फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी हैं। एक फिल्म तो ऐसी थी जिसकी रिलीज के बाद माफी मांगने की नौबत तक आ गई थी। इस फिल्म से अमिताभ बच्चन को काफी उम्मीदें थीं। हालांकि रिलीज के बाद अमिताभ बच्चन को समझ आया कि लोगों ने क्यों उनकी फिल्म को नजरअंदाज कर दिया। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको अमिताभ बच्चन की इस फिल्म के बारे में बताने वाले हैं। यहां हम बात कर रहे हैं अमिताभ बच्चन और आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की जो कि साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आमिर खान के अलावा कटरीना कैफ और फातिमा सना शेख भी नजर आई थीं।
अमिताभ बच्चन और आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का बजट करीब 310करोड़ रुपए था। हालांकि बगले में ये फिल्म 322 करोड़ रुपए ही कमा पाई। ऐसे में इस फिल्म को सुपर फ्लॉप का दर्जा दिया गया। इंडिया में ये फिल्म केवल 131 करोड़ की कमा पाई। लोगों ने अमिताभ बच्चन और आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की खूब मजाक बनाई। इस दौरान सोशल मीडिया के अमिताभ बच्चन और आमिर खान के फनी मीम्स खूब वायरल हुए। फिल्म के फ्लॉप होने के बाद आमिर खान को बहुत दुख हुआ है। आमिर खान के हाल ऐसे हो गए थे कि रिलीज के बाद उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया, इस फैंस से माफी मांगी। आमिर खान ने इस दौरान दावा किया था कि वो आगे से अपने फैंस को ध्यान में रखते हुए ही फिल्म में काम करेंगे। अमिताभ बच्चन और आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान फ्लॉप होने के बाद कटरीना कैफ ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी थी। कटरीना ने दावा किया था कि सलमान खान ने उनको इस फिल्म में काम करने से मना किया था।


