पुष्पा 2 की एडवांस बुकिंग भी वाइल्ड फायर की तरह सामने आ रही है। एडवांस बुकिंग ट्रेंड्स को देखते हुए उम्मीद लगाई जा रही है कि पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर फ़ायर की तरह परफॉर्म करेगी। 30नवंबर को धमाकेदार तरीके से शुरू हुई पुष्पा 2 की एडवांस बुकिंग ने अब एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। बॉलीवुड हंगामा को अब सबसे लोकप्रिय टिकटिंग वेबसाइट ँददव्श्ब्एप्दै से पुष्पा 2 की एडवांस बुकिंग को लेकर एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है। बुक माय शो के सीओओ-सिनेमाज, आशीष सक्सेना ने कहा, ‘सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए, पुष्पा 2 पर सबसे कम समय में 1मिलियन टिकट बेचने वाली फिल्म बन गई है, जिसने कल्कि 2898 ई., बाहुबली 2 – द कन्क्लूजन और केजीएफ – चैप्टर 2 को पीछे छोड़ दिया है। आशीष सक्सेना ने आगे कहा, ‘पुष्पा 2 के लिए नार्थ यानी हिंदी बेल्ट और साउथ दोनों ही बाजारों में उत्सुकता चरम पर है, और इस उत्साह को बढ़ाने वाले अलग-अलग फैक्टर्स हैं। दक्षिण में, अल्लू अर्जुन का मजबूत फैन बेस और पहली किस्त की सफलता बॉक्स ऑफिस पर बड़ी संख्या में दर्शकों को आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसके अलावा, पुष्पा: द राइज़ – पार्ट 01 में प्रतिभाशाली रश्मिका मंदाना और आकर्षक फहाद फासिल के अभिनय ने सीक्वल के लिए दर्शकों की दिलचस्पी को और मजबूत किया है।
― Advertisement ―
Allu Arjun की Pushpa 2 की एडवांस बुकिंग निकली wild fire


