Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
HomeमनोरंजनAllu arjun की Pushpa-2 डबल डिजिट से की तीसरे ह़फ्ते की शुरुआत

Allu arjun की Pushpa-2 डबल डिजिट से की तीसरे ह़फ्ते की शुरुआत

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 अपनी बंपर कमाई से हर दिन रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रही है। फ़िल्म सक्सेसफुली दो ह़फ्ते पूरे कर चुकी है और अब तीसरे ह़फ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर राज करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। जहां पुष्पा 2 ने अपने पहले ह़फ्ते 433.50 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की वहीं दूसरे ह़फ्ते 199 करोड़ रुपए की कमाई हुई, जो एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड है। अब तीसरे ह़फ्ते की शुरुआत भी धमाकेदार रही है, एक और दिन डबल डिजिट में फ़िल्म ने कमाई की है। शुक्रवार को पुष्पा-2 ने 12.50 करोड़ रुपये कमाए। तीसरे ह़फ्ते की शुरुआत में फ़िल्म के लिए 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई शानदार होती, लेकिन यहाँ संख्याएँ उससे थोड़ी ज्यादा हैं।