अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय अपनी तलाक की खबरों को लेकर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं और लगातार लोग भी बच्चन परिवार को ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर अभिषेक और ऐश्वर्या की पुरानी वीडियो भी जमकर वायरल होती हुई।
मालूम हो कि अभिषेक बच्चन ने निमरत कौर के साथ में दसवीं फिल्म में काम किया था और इतना ही नहीं बाद में वह अपने फिल्म के प्रमोशन के लिए कई सारे शोज में भी पहुंचे थे। इसमें एक शो कपिल शर्मा का शो भी था। अब एक वीडियो तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और इस वीडियो में एक तरफ अभिषेक को ऐश्वर्या के साथ देखा जा रहा है तो दूसरी तरफ निमरत के साथ में देखा जा रहा है। पहले तो वीडियो में देखा जाता है कि कपिल शर्मा के शो में अभिषेक और निमरत कौर बैठे हुए नजर आते हैं। दोनों सोफे पर दूर-दूर बैठे होते हैं और अचानक से अभिषेक बच्चन एक्ट्रेस के पास में आकर बैठ जाते हैं। लेकिन इस वीडियो में आगे अभिषेक और ऐश्वर्या का पुराना वीडियो दिखाया जाता है जो कि एक इवेंट का होता है। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या कोशिश करती है कि वह मीडिया को अपने पति अभिषेक के साथ में पोज़ दे। लेकिन इस दौरान अचानक से अभिषेक ने ऐश्वर्या को छोड़कर वहां से चलना सही समझा।



