― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरAccident in Juanpur : कार-बुलेट की आमने-सामने टक्कर, दो युवक घायल

Accident in Juanpur : कार-बुलेट की आमने-सामने टक्कर, दो युवक घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। रायबरेली राजमार्ग पर खानापट्टी मोड़ के समीप शनिवार शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना में कार और बुलेट मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बुलेट सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कार में सवार तीन लोगों को हल्की चोटें आई हैं। टक्कर में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

गुलजारगंज बाजार (रइया) के निवासी आसिफ रजा (25) अपने चचेरे भाई अफसर अली (23) के साथ बुलेट मोटरसाइकिल पर जौनपुर से घर लौट रहे थे। शाम को करीब 5 बजे खानापट्टी मोड़ पर प्रयागराज की ओर से आ रही जयपुर निवासी राघवेंद्र सिंह राठौर की कार से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बुलेट सवार आसिफ और अफसर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार गुप्ता ने इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। वहीं कार चला रहे राघवेंद्र सिंह, उनकी पत्नी अर्चना सिंह और सास चंद्रप्रभा को हल्की चोटें आईं। उन्हें पास के सिकरारा बाजार में स्थानीय चिकित्सक से इलाज करवाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों वाहन इस स्थिति में नहीं हैं कि उन्हें स्टार्ट किया जा सके।उन्हें किसी अन्य वाहन की सहायता से थाने लाया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share Now...