Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

डीएम ने यूनियन बैंक का किया औचक निरीक्षण

युवाओं को ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देशजौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने यूनियन बैंक ऑ$फ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय का औचक निरीक्षण...
Homeअपना जौनपुरAccident in Jaunpur : डिवाडर से टकराकर 3 घायल, उपचार जारी

Accident in Jaunpur : डिवाडर से टकराकर 3 घायल, उपचार जारी

जौनपुर धारा,जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के जौनपुर-आजमगढ़ हाइवे स्थित बाईपास पर बने डिवाइडर से चार पहिया वाहन टकरा गई। वाहन में सवार तीन लोग घायल हो गये। तीनो घायलों को ज़िला अस्पताल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार जनपद के बक्शा थाना क्षेत्र के कल्लू चौहान दो अन्य लोगों के साथ रविवार को चार पहिया वाहन से आजमगढ़ में रिश्तेदार के यहां एक कार्यक्रम अटेंड करने गए थे। देर रात में आजमगढ़ से जौनपुर लौटते समय जैसे ही गौराबादशाहपुर बाईपास पर पहुंचे तो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गये। इस हादसे में काली प्रसाद (30), कल्लू चौहान(28) और चालक लालू यादव घायल हो गये। दो के सर में चोट आयी। इस बाबत पूछे जाने पर थाना प्रभारी राजाराम द्विवेदी ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है।

Share Now...