― Advertisement ―

spot_img
HomeमनोरंजनAbhishek Bacchan : अभिषेक बच्चन ने दिया ऐश्वर्या राय को धोखा?

Abhishek Bacchan : अभिषेक बच्चन ने दिया ऐश्वर्या राय को धोखा?

कभी बॉलीवुड के पावर कपल कहलाए जाने वाले ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन को लेकर पिछले दिनों से खबरें आ रही हैं कि इस कपल के बीच खटास आ गई। इस बीच, एक रेडिट यूजर ने उनके झगड़े के पीछे का असली कारण जानने का दावा किया है। मिली जानकारी के अनुसार रेडिट यूजर ने खुलासा किया कि वे अलग हो गए हैं और अलग रह रहे हैं। इसके अलावा, यूजर ने दावा किया कि अभिषेक ने दसवीं की को-स्टार निमरत कौर की वजह से ही ऐश्वर्या को धोखा दिया। बॉलीवुड के सबसे चहेते जोड़े के खिलाफ इन आरोपों के पीछे की सच्चाई जानने का लोग बेसब्री से इंतजार है। ऐसा कहा जा रहा है कि ऐश और उनकी बेटी आराध्या ऐश की मां बृंद्या राय के साथ रह रही हैं, जिन्हें अक्सर पब्लिक इवेंट में उनके साथ देखा जाता है। फैक्ट यह भी है कि ऐश ने मई 2024में अभिषेक बच्चन के बिना केवल आराध्या के साथ अपनी मां का जन्मदिन मनाया, फैंस का मानना है कि यह सच हो सकता है। पोस्ट में यह भी दावा किया गया है कि पूर्व मिस वर्ल्ड कुछ सेहत से जुड़ी समस्याओं से गुजर रही हैं। पोस्ट में दावा किया गया है कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच मतभेद बहुत पहले ही शुरू हो गए थे, लेकिन ताबूत में आखिरी कील तब लगी ‘जब उन्होंने दसवी के सेट पर निमरत कौर के साथ दिल लगा लिया और ऐश्वर्या को धोखा दिया। निमरत उनके लिए काफी सीरियस हो गईं, अभिषेक को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने निमरत को छोड़ दिया, लेकिन अब वे अलग हो चुके हैं, लेकिन तलाक होने की संभावना कम होगी। हांलाकि जौनपुर धारा इन बातों की पूष्टि नहीं करता लेकिन बॉलीवुड के गलियारों से जो अफवाहें निकल कर सामने आ रही हैं, उनसे तो यही लगता है दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा।

Share Now...