Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ.दिनेश...
Homeउत्तर प्रदेशअलीगढ़ में हार के बाद कांग्रेस प्रत्‍याशी का आरोप...

अलीगढ़ में हार के बाद कांग्रेस प्रत्‍याशी का आरोप…

वसीम अहमद/अलीगढ़. यूपी के अलीगढ़ में निकाय चुनाव में हार के बाद कांग्रेस नेताओं के बीच की कलह अब खुलकर सामने आ गई है. अलीगढ़ नगर निकाय चुनाव में महापौर पद के प्रत्याशी बनाए गए सीपी गौतम ने अपने ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर बीजेपी से मिलीभगत का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के हरियाणा के प्रभारी व पूर्व विधायक विवेक बंसल ने अलीगढ़ से भारतीय जनता पार्टी के मेयर प्रत्याशी प्रशांत सिंघल से सांठगांठ कर मुझे हराया है. अब कार्रवाई की मांग को लेकर वह कांग्रेस चुनाव कार्यालय के बाहर परिवार सहित धरने पर बैठ गए हैं.

कांग्रेस से मेयर प्रत्याशी रहे सीपी गौतम का कहना है कि मेरे साथ अन्याय हुआ है. हाईकमान ने मुझे टिकट दी और विवेक बंसल ने मेरा प्रस्ताव किया. कमेटी में मेरा नाम भेजा और उसके बाद पूरे चुनाव में वह नदारद हो गए. मुझे कष्ट हुआ है. मुझे टिकट मिलने के बाद विवेक बंसल और उनका ग्रुप क्यों नदारद रहा? करीब 7 बार मैं विवेक बंसल के पास धर्म पत्नी को लेकर गया, लेकिन वह नजर नहीं आए. उसके बाद सभासदों के विरोध में काम करते रहे. सीपी गौतम के मुताबिक, पता चला है कि बीजेपी प्रत्याशी प्रशांत सिंघल से विवेक बंसल के पुरान संबंध हैं. वह बीजेपी को जिताने के लिए मेरे साथ खड़े नहीं हुए. साथ ही कहा कि मैं फ्रीडमफाटर परिवार से हूं. सन 1978 में इंदिरा गांधी के साथ जेल गया था. सेवादल में बिहार का प्रभारी हूं. अब मेरी हाईकमान से मांग है कि इस पूरे प्रकरण की जांच कर मुझे न्याय दिलाएं. मुझे हराने में जो लोग दोषी हैं उन पर पार्टी कार्रवाई करे.

Share Now...