Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिना अनुमति चल रहा था ऑपरेशन, वंदना पॉलीक्लिनिक सीज

केराकत। स्वास्थ्य विभाग की सख्ती के बीच बुधवार को केराकत कस्बे स्थित वंदना पॉलीक्लिनिक पर बड़ी कार्रवाई की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश...
Homeअपना जौनपुर9 साल की उपलब्धियों का लेखा-जोखा, 'नवनिर्माण के 9वर्ष’ पुस्तक का विमोचन

9 साल की उपलब्धियों का लेखा-जोखा, ‘नवनिर्माण के 9वर्ष’ पुस्तक का विमोचन

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में विकास और समृद्धि के 9वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार से वार्षिक पुस्तक  ‘नवनिर्माण के 9वर्षÓ का विमोचन किया गया। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जौनपुर कलेक्ट्रेट सभागार में भी किया गया, जहां जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के उद्बोधन को सुना। कार्यक्रम में सदस्य विधान परिषद बृजेश सिंह ‘प्रिन्सूÓ, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मनोरमा मौर्या और मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान एमएलसी बृजेश सिंह ने बताया कि प्रदेश में महिला सुरक्षा को मजबूत करने के लिए मिशन शक्ति और महिला हेल्पलाइन 181 जैसे प्रभावी कदम उठाए गए हैं। साथ ही, सांस्कृतिक पुनर्जागरण, पर्यटन और औद्योगिक निवेश के जरिए रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 8 नए हवाई अड्डों का विकास कार्य प्रगति पर है और राज्य का सकल घरेलू उत्पाद वर्ष 2016-17 के 2.96 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 2024-25 में 6.95 लाख करोड़ रुपये हो गया है। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने जौनपुर जनपद की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जिले में चौमुखी विकास हो रहा है। एक्सप्रेस-वे कनेक्टिविटी, सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के साथ नई सड़कों का व्यापक जाल बिछाया गया है। स्वास्थ्य सेवाओं का उल्लेख करते हुए बताया गया कि जिला अस्पताल में मरीजों का सुचारु इलाज हो रहा है, जबकि मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन लगभग 2500 ओपीडी देखी जा रही हैं। खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए इंदिरा गांधी स्टेडियम में सिंथेटिक रनिंग ट्रैक का निर्माण किया गया है। वहीं पुलिस विभाग द्वारा कानून व्यवस्था को प्रभावी ढंग से सुदृढ़ किया जा रहा है। सरकारी योजनाओं के तहत उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत वर्ष 2016 से अब तक 97,647 आवास स्वीकृत किए गए हैं, जबकि मुख्यमंत्री आवास योजना में 2019 से अब तक 20,292 आवास स्वीकृत हुए हैं। वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन और दिव्यांग पेंशन योजनाओं के तहत भी बड़ी संख्या में लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत इस वर्ष 1371 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ है, जबकि आगामी जौनपुर महोत्सव में लगभग 800 जोड़ों के विवाह का प्रस्ताव है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत वर्ष 2017 से अब तक 4,03,934 लाभार्थियों को लाभ दिया गया है। रोजगार के क्षेत्र में युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरी के साथ-साथ मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना और स्टार्टअप के माध्यम से स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। इस योजना के तहत अब तक 3759 लोगों को बैंकों द्वारा ऋण वितरित किया जा चुका है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। किसान सम्मान निधि योजना के तहत जनपद में 9,55,807 किसानों को लाभान्वित किया गया है। अंत में उन्होंने कहा कि शासन का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और हर चेहरे पर मुस्कान लाना सरकार की प्राथमिकता है। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, परियोजना निदेशक के.के. पांडेय, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार उपस्थित रहे।

Share Now...