जौनपुर धारा,जौनपुर। रामपुर विकास खण्ड के ग्रामसभा भोड़ा में भोड़ा इण्टर कालेज मैदान में आयोजित 74-लोकसभा मछलीशहर के भाजपा प्रत्याशी बीपी सरोज के समर्थन में विशाल जनसभा का आयोजन मुख्य अतिथि विनीत सिंह एमएलसी मिर्जापुर सोनभद्र विशिष्ठ अतिथि धनंजय सिंह पूर्व सांसद बृजेश सिंह प्रींसू एमएलसी जौनपुर रहे। राहुल सिंह ब्लाक प्रमुख रामपुर ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। एमएलसी ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश बहुत मजबूत हुआ है। सरकार की योजनाएं घर-घर पहुंच रही हैं। सपा व कांग्रेस का चरित्र लोगों के सामने आ गया है। मोदी की लोकप्रियता देखकर विपक्षी दल घबरा गए हैं, और लोगों को झूठे सपने दिखाकर गुमराह कर रहे है। भाजपा प्रत्याशी बीपी सरोज ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा की पूर्ण बहुमत सरकार बनने जा रही है। बनारस के तर्ज पर मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र का विकास किया जाएगा। कांग्रेस ने हमेशा जनता को हमेशा धोखा देने का काम किया है, देश की जनता ने तीसरी बार पीएम नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है। भाजपा के मंच पर पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने कहा कि भाजपा ही महिलाओं के मान सम्मान की सुरक्षा के प्रति कटिबध्द हैं। भाजपा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य कर रही है। वृजेश सिंह प्रिंशु ने जनता से अपील की मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर भाजपा प्रत्याशी को जीताए। जिससे मछलीशहर का विकास हो सके। कार्यक्रम के आयोजक ब्लाक प्रमुख रामपुर राहुल सिंह मंकू रहे कार्यक्रम का संचालन संजय दुबे प्रधान सपही ने किया। इस अवसर पर प्रभात तिवारी प्रधान योगेश तिवारी जिला सेवक प्रमुख विहिप, ओमप्रकाश मिश्र मुन्ना आलोक दीक्षित निरंजन उपाध्याय प्रधान विनय बाके तिवारी, आदित नारायण दुबे, मनोज प्रधान, विक्रांत सिंह, कल्लू सिंह, सेवालाल यादव, गब्बर सिंह, अनुज मिश्र, प्रधान बबलू सिंह, प्रधान चंदन सिंह सहित आदि लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
E-Paper 15-04-2026
JAUNPUR DHARA E-PAPER📅 Date: 15 April 2026 | 📍 Jaunpur, Uttar Pradesh💻 Website: www.jaunpurdhara.com
74लोकसभा मछलीशहर में जन सभा का आयोजन

Previous article
Next article


