जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने प्री-बोर्ड परीक्षा की समय सारिणी घोषित कर दी है। परीक्षा दोपहर 12 से 3.15 बजे तक एक पाली में चलेगी। परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी प्रधानाचार्यों को पिछले साल के बचे प्रश्नपत्र अथवा रिजर्व में रखे गए प्रश्नपत्रों से परीक्षा कराने का निर्देश दिया है। बोर्ड द्वारा जारी समय सारिणी के अनुसार छ: जनवरी से प्री-बोर्ड की परीक्षा शुरू होकर 15जनवरी तक चलेंगी। इससे लिए बोर्ड द्वारा निर्देश जारी किया गया है। वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद सभी केंद्रों से बचे हुए मूल और रिजर्व प्रश्नपत्र मंगाकर स्ट्रांग रूम में जमा करा दिए गए थे। यूपी बोर्ड के निर्देश के बाद इन सुरक्षित पैकेटों को अब दोबारा खोला जाएगा और आवश्यकतानुसार विद्यालयों में वितरित किया जाएगा। इस नई प्रक्रिया परीक्षा की पारदर्शिता और गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद है।
― Advertisement ―
6 जनवरी से शुरू होगी प्री-बोर्ड परीक्षा

Previous article
Next article


