जौनपुर धारा,जौनपुर। उत्तर प्रदेश शासन ने शुक्रवार की देर रात जौनपुर समेत प्रदेश के 29आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। जिले के डीएम रविन्द्र कुमार मादड़ को प्रयागराज की कमान सौंपा गया। जिले के नये कलेक्टर डॉ.दिनेश चंद्र शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आकर कार्यभार संभाल लिया है। जौनपुर में जिलाधिकारी के रूप में रविंद्र कुमार का सात महीना 12 दिन का कार्यकाल रहा। सहारनपुर में डीएम का कार्यभार संभाल चुके चीनी उद्योग तथा गन्ना विकास विभाग उ.प्र.शासन के विशेष सचिव डॉ.दिनेश चंद्र को जौनपुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया। वे 2012 बैच के आईएएस हैं, तथा डीएम बहराइच के पद पर भी रह चुके हैं। गौरतलब हो कि डॉ.दिनेश चंद्र 5 नवम्बर 2018 को अलीगढ़ में बतौर मुख्य विकास अधिकारी के पद पर तैनात थे। 15 फरवरी 2019 तक वह इस पद पर बने रहे। इसके बाद वह गाजियाबाद में नगर निगम के नगर आयुक्त बनाए गए। 15 अगस्त 2020 तक वह इस पद पर बने रहे। इसके बाद उन्हें 15 अगस्त 2020 को कानपुर देहात का डीएम बनाया गया। 02 मार्च 2021तक उन्होंने इस पद को संभाला इसके बाद शासन ने उन्हें संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश का विशेष सचिव नियुक्त किया। इसके बाद शासन ने उन्हें 05 जून 2021 को बहराइच का डीएम नियुक्त किया। 19 मई 2023 तक वह बहराइच के डीएम रहे इसके बाद 19 मई 2023 को उन्हें सहारनपुर का डीएम बनाया गया। 25 जून 2024 तक वह इस पद पर रहे। इसके बाद शासन ने उन्हें 25 जून 2024 को चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग लखनऊ का विशेष सचिव बनाया। अब अगले कर्मभूमि के लिये उन्हे 13 सितम्बर की रात नए जिलाधिकारी के रूप में शासन ने जौनपुर भेज दिया।
― Advertisement ―
योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद : दिनेश टंडन
जौनपुर। लायन्स क्लब मेन द्वारा 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अन्तर्गत योग शिविर का आयोजन माया लान मछरहट्टा में आयोजित किया गया। जिसमे प्रशिक्षक...
Jaunpur Dhara News : 59वें जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र ने संभाला कार्यभार
