Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों और जनपद में चल रही निर्माणाधीन...
Homeव्यापारनौकरियाँ550 पद पर भर्ती के लिए चलाया जाएगा अभियान

550 पद पर भर्ती के लिए चलाया जाएगा अभियान

रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला ने एक भर्ती अधिसूचना जारी की है. जिसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को आरसीएफ की आधिकारिक साइट rcf.indianrailways.gov.in पर जाना होगा. इस भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 04 मार्च तय की गई है. यह भर्ती अभियान 550 पद पर भर्ती के लिए चलाया जाएगा.

ये है रिक्ति विवरण
इस भर्ती अभियान के माध्यम से फिटर के 215 पद, वेल्डर के 230 पद, मशीनिस्ट के 5 पद, पेंटर के 5 पद, बढ़ई के 5 पद, इलेक्ट्रीशियन के 75 पद और एसी और रेफ़्रिजेरेटर मैकेनिक के 15 पद पर भर्ती की जाएगी.

पात्रता मानदंड
भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को 50 फीसदी नंबर के साथ 10वीं कक्षा की परीक्षा या इसके समकक्ष पास होना चाहिए.

उम्र सीमा
अधिसूचना के अनुसार जो इन उम्मीदवार पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं उनकी आयु 15 वर्ष से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

ऐसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा.  मेरिट लिस्ट जिस ट्रेड में अपरेंटिस किया जाना है उसमें मैट्रिक + आईटीआई अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी.

इतना देना होगा आवेदन शुल्क
भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. भर्ती के लिए उम्मीदवार को 100 रुपये का शुल्क अदा करना होगा. उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में किया जाएगा. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट पर जाकर अधिक जानकारी चेक कर सकते हैं.

Share Now...