Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुर55.56% मतदान के साथ प्रत्याशियों के चयन पर लगी अन्तिम मुहर

55.56% मतदान के साथ प्रत्याशियों के चयन पर लगी अन्तिम मुहर

  • 13 मई को होगा 12 अध्यक्ष व 208 सभासदों का पैâसला
  • दिव्यांग और वृद्ध मतदाताओं में रहा उत्साह
  • भारी फोर्स के साथ चक्रमण करते रहे डीएम और एसपी
मो. हसन कालेज पर बूथ का निरीक्षण कर जानकारी हासिल करते डीएम व एसपी

जौनपुर धारा, जौनपुर। उत्तर प्रदेश में हो रहे पंचायत व नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण में गुरूवार को जनपद में भी मतदान छिटपुट घटनाओं के बीच 55.56 प्रतिशत मतदान सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष पद के लिये नगर पालिका परिषद 3, नगर पंचायत में 9 तथा सभासद पद के लिये कुल 208 प्रत्याशियों के चयन पर अन्तिम मुहर लग चुकी है। अब प्रतीक्षा है तो बस चुनाव परिणाम की जो दूसरे चरण के मतदान के बाद 13 मई को आने वाला है। इस दौरान चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। कहीं बसपा के पांचवी बार चेयरमैन होने की हवा बनाई जा रही थी तो कहीं भाजपा, सपा और बसपा की सीधी टक्कर बताई जा रही थी। हालाकि ये तो मतदाताओं और प्रत्याशी पक्ष के आकड़े बताये जा रहें है लेकिन विजेता की असल घोषणा होना अभी बाकी है।

मतदान करने के बाद निशान दिखाता गहना कोठी परिवार

मतदान गुरुवार को सुबह सात बजे से शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चला। शाम 6 बजे तक नगर पालिका व पंचायतों में कुल 55.56 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें सबसे कम मतदान प्रतिशत नगर पालिका परिषद जौनपुर का रहा। इस दौरान कई बूथों पर लोगों के नाम लिस्ट से गायब तो कई के नाम गलत होने के कारण लोगों को बूथ पर जाकर वापस लौटना पडा। कई बूथ पर छोटा-मोटा हंगामा भी हुआ लेकिन प्रशासन की मुस्तैदी के कारण मामला कन्ट्रोल में रहा। जनपद में कई बूथों पर फर्जी वोट डालने के मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया।

मतदान स्थल से संदिग्ध व्यक्ति को ले जाती पुलिस

सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग धीमी गति से चलती रही। शांति पूर्ण माहौल में चुनाव को सम्पन्न कराने के लिए डीएम एसपी भारी पुलिस फोर्स के साथ चक्रमण कर रहे है। बृहस्पतिवार की भेर में मछलीशहर कस्बे में करीब दो घंटे तक बारिश के बाद मौसम वोटिंग के समय खुल गया है। मतदान समाप्ति के बाद जिले की तीन नगर पालिकाओं व नौ नगर पंचायतों के लिए करीब 55.56 फीसदी मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग किया। जिसमें सबसे कम उत्साह जौनपुर नगर पालिका परिषद में दिखाई पड़ रहा है।

मत का प्रयोग कर बाहर निकलते पूर्व चेयरमैन दिनेश व निवर्तमान चेयरमैन माया टण्डन

जौनपुर नगर पालिका परिषद में 47.56 प्रतिशत मतदान, जबकि मुंगराबादशाहपुर नगर पालिका में 66.30 प्रतिशत, नगर पालिका शाहगंज में 71.14 फीसदी, नगर पंचायत जफराबाद में 63.10 प्रतिशत, कचगांव में 66.14, गौराबादशाहपुर में 58.70, नगर पंचायत खेतासराय में 63.25, मछलीशहर में 61.07, मड़ियाहूं में 60.92, नगर पंचायत रामपुर में 62.62, केराकत में 67, बदलापुर में 69.92 प्रतिशत मतदान रहा। मतदान के अंतिम समय तक सबसे धीमी गति जौनपुर नगर पालिका परिषद की रही। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार का बयान आया था कि शाम 6 बजे तक मतदान केंद्र परिसर में जितने भी लोग लाइन में लगे होंगे उन्हें वोट डालने का मौका मिलेगा।

 उंगली पर स्याही का निशान देखते डीएम व एसपी

लिस्ट में नाम न होने से एक हजार से अधिक लौटे मायूस

जौनपुर धारा, जौनपुर। जौनपुर नगर पालिका परिषद जौनपुर में इस बार सबसे कम प्रतिशत मतदान हुआ। जिसका प्रमुख कारण निर्वाचन विभाग तथा बीएलओ की लापरवाही बताई जा रही है। अधिकतर मामलों में देखा गया कि कहीं मतदाताओं का सूची से नाम कटा रहा तो कहीं गलत नामों के कारण मतदाता वोट करने के वंचित रहें। नये युवाओं की टोली तो घण्टों लिस्ट में नाम ही खोजतें रह गये। निकाय चुनाव के पहले भले ही प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली थी लेकिन उसके बावजूद भी कई लोगों के नाम वोटर लिस्ट से गायब थे। जिसकी वजह से मतदाताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई लोग सुबह से ही वोटर लिस्ट में अपना नाम ढूंढ रहे थे लेकिन उनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं मिला जिससे वे मतदान नहीं कर पाए। चकप्यार अली वार्ड नंबर 26 में 1000 से ज्यादा लोगों के नाम मतदाता लिस्ट से गायब थे जिससे उन्हें बिना मतदान किए ही वापस लौटना पड़ा। कई लोगों ने बताया कि उन्होंने कई बार वोट डाला है उसके बावजूद भी इस चुनाव में उनका नाम गायब है। बीएलओ की लापरवाही से ऐसा हुआ है। उर्दू बाजार वार्ड नंबर 27 में वोटर लिस्ट में 40 लोगों के नाम गायब मिले। वार्ड नंबर 27 में नूरजहां, मोहम्मद अखलाक, मोहम्मद शमशेर आमिर खान जीशान, मखदूम, अख्तर, नेहाल, अनवरी, इरफान, मोहम्मद आरिफ, मैंसर जहां, नूरजहां, कैसर जहां, मोहम्मद सरफराज सहित 65 लोगों के नाम वोटर लिस्ट से कटे थे। जिसकी वजह से यह लोग वोट नहीं डाल पाए। वार्ड नंबर 30 ख्वाजगी टोला, वार्ड नंबर 38 मीरमस्त में भी कई लोगों का नाम मतदाता सूची से गायब और कई लोगों के नाम गलत थे। जिसकी वजह से यह लोग मतदान नहीं कर पाए।

दोपहर में बूथों पर पसरा सन्नाटा

वृद्ध महिला को वोट दिलवाने ले जाती युवती

जौनपुर धारा, जौनपुर। गुरुवार को सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। 9.10 बजे तक बूथों पर मतदाताओं की लंबी लंबी कतारें देखी गई लेकिन उसके बाद धूप तेज होने के कारण बूथों पर भीड़ कम हो गई। 12 बजे तो बूथों पर सन्नाटा पसर गया। दोपहर 1 बजे शिया कॉलेज बूथ पर बहुत कम भीड़ देखी गई। बूथों पर 3 बजे तक इक्का-दुक्का लोग ही वोट डालने के लिए जा रहे थे। 4 बजे के बाद बूथों पर एक बार फिर से मतदाताओं की भीड़ उमड़ी और लोगों ने मतदान किया। बारिश की वजह से कई बूथों पर कीचड़ हो गया था जिसकी वजह से मतदाताओं को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जहांगीराबाद वार्ड स्थित पुरानी मंडी पर बने बूथ के बाहर बारिश की वजह से कीचड़ हो गया था जिसकी वजह से मतदाताओं को आने जाने में दिक्कत हुई।

Share Now...