जौनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के 52वर्ष पूर्ण होने पर जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन की अध्यक्षता में गल्ला मंडी स्थित कैंप कार्यालय पर व्यापारी संवाद के साथ स्टेशनरोड के व्यापारियों में मिष्ठान वितरण करते हुए खुशी व्यक्त किया। दिनेश टंडन ने कहा कि 52वर्षों से व्यापार मंडल व्यापारियों की आवाज बनने का काम किया तथा व्यापारी हित की प्रत्येक लड़ाई में व्यापार मंडल और व्यापार मंडल के पदाधिकारी अग्रिम पंक्ति में खड़े रहे, पंडित श्याम बिहारी मिश्रा और लाला विशंभर दयाल अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों का सर्वोच्च संगठन की स्थापना हुई थी। उपस्थित व्यापारियों का स्वागत करते हुए जौनपुर नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने बताया कि हमारा व्यापार मंडल उसे समय से व्यापारियों की लड़ाई लड़ रहा है जिस समय व्यापारियों की कहीं भी सुनवाई नहीं होती थी और कोई भी संगठन व्यापार मंडल का पूरे प्रदेश में नहीं था। स्व.श्याम बिहारी मिश्रा एवं लाला विशंभर दयाल अग्रवाल के नेतृत्व में 52वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश में प्रथम बार व्यापारियों का कोई संगठन बना जो आज उत्तर प्रदेश के साथ पूरे भारत में व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए हमेशा तत्पर रहता है।सोमेश्वर केसरवानी ने बताया कि आज पूरे प्रदेश में स्थापना दिवस के इस पावन अवसर पर खुशियां मनाई जा रही है। कार्यक्रम में जिला संरक्षक अशोक बैंकर, प्रदेश युवा कोषाध्यक्ष संतोष अग्रहरि, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय केडिया, नगर महामंत्री मुन्नालाल अग्रहरि एवं मनोज कुमार साहू, युवा जिला अध्यक्ष संतोष अग्रहरि फार्मेसी, शाहिद मंसूरी, अनिल वर्मा, चेतन टंडन, यशवन्त साहू, हफिज शाह, डी.के.अग्रहरि, रामकुमार साहू, हसन अब्बास, राकेश जायसवाल, संतोष साहू, घनश्याम गुप्ता, रितेश साहू, विजय गुप्ता, ओमप्रकाश साहू आदि व्यापारी उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
52वर्षो से व्यापारियों का आवाज बना व्यापार मण्डल : दिनेश टण्डन


