― Advertisement ―

spot_img

क्या 2035 तक आम आदमी स्पेस में रहेगा?

रात को छत पर लेटकर चाँद देखना अब सिर्फ रोमांस या कविता की बात नहीं रह गई है। साल 2026 में दुनिया एक नए...
Homeअपना जौनपुर5 शीशी अवैध देशी शराब संग एक धराया

5 शीशी अवैध देशी शराब संग एक धराया

जौनपुर धारा, खुटहन। गौसपुर बाजार में सोमवार की रात झोले में रख अवैध देशी शराब बेच रहे ब्यक्ति को पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर रंगे हाथ हिरासत में ले लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे दूसरे दिन चालान न्यायालय भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर राजेश यादव ने बताया कि गौसपुर बाजार में अवैध देशी शराब बेचे जाने की शिकायत पर काफी दिनों से मिल रही थी। सोमवार की शाम मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 25 शीशी अवैध देशी शराब के साथ विक्रेता इमामपुर गांव निवासी रामधनी गुप्ता को हिरासत में ले लिया।

  • कार बाइक की टक्कर में बाइक सवार घायल

जौनपुर धारा, जफरबाद। जलालपुर थाना क्षेत्र के हुंसेपुर गांव में मंगलवार की शाम की कार और बाइक की टक्कर होने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार अरविंद कुमार यादव निवासी देवापार उम्र 30 वर्ष जिसकी दुकान कबूलपुर बाजार में है वो किसी काम से केराकत की ओर जा रहा था। हुंसेपुर के पास पहुंचा ही था कि उसकी बाइक एक कार टकरा गयी जिसमें वह घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे नेहरू नगर सामुदायिक स्वास्थ्य ले जाया गया जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला चिकित्सालय भेज दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।

Share Now...