बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इस समय बॉक्स ऑफिस की दुनिया पर राज कर रहे हैं। अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन कमाई के मामले में भूल भुलैया 3 को कड़ी टक्कर दे रही है। करोड़ों रुपए की लागत से बनी इस फिल्म को कुछ दिनों में ही थिएटरों से उतार दिया गया था। यहां हम बात कर रहे हैं फिल्म हिमम्तवाला की जिसके रीमेक में अजय देवगन नजर आए थे। हिम्मतवाला फिल्म का ये रीमेक अजय देवगन की सबसे घटिया फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में अजय देवगन ने तमन्ना भाटिया के साथ रोमांस किया था। इस फिल्म के जरिए तमन्ना भाटिया ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था जो कि बुरी तरह से फ्लॉप हो गया। आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म हिम्मतवाला का बजट करीब 68 करोड़ रुपए था। 68करोड़ के बजट की इस फिल्म ने भारत में 58.34करोड़ रुपये और दुनिया भर में 65.79करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म में अजय देवगन और तमन्ना भाटिया के अलावा परेश रावल, महेश मांजरेकर और लीना जुमानी जैसे सितारे नजर आए थे। साजिद खान ने इस फिल्म की कहानी को लिखा और डायरेक्ट किया था। रिपोर्ट्स की मानें तो रिलीज होने के 5 दिनों में ही हिम्मतवाला सिनेमाघरों से उतर गई थी।
― Advertisement ―
15 मई से योजनाओं के लाभ के लिए किसान आईडी अनिवार्य
जौनपुर। प्रदेश सरकार ने 15 मई से किसानों से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान आईडी (फार्मर रजिस्ट्री) को अनिवार्य कर...
5 दिन में theater से गई उतर थी 68 crore budget वाली ये फिल्म



