Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Homeअपना जौनपुर48 घंटे में कार्यवाही नहीं हुई तो व्यापारी देंगे धरना

48 घंटे में कार्यवाही नहीं हुई तो व्यापारी देंगे धरना

  • होली के दिन एसआई मनोज सिंह द्वारा दो युवक पर हुए लाठी चार्ज का मामला

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। नगर उद्योग व्यापार मण्डल की एक आवश्यक बैठक साहबगंज पुरानी सब्जी मंडी मोहल्ले में की गई। जिसमें कमालपुर (फाटक पार) मोहल्ले में होली खेल रहे दो युवक पर एसआई मनोज सिंह द्वारा लाठी चार्ज हुआ और जांच में सीओ ने रिपोर्ट पक्षपाती लगाने का काम किया। इससे नाराज व्यापारी लामबंद हो गए हैं और नगरवासियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। नगर उद्योग व्यापार मंडल व सर्व वैश्य समाज ने उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। दिए गए पत्र में बताया गया कि कमालपुर मोहल्ले में 14मार्च दिन शुक्रवार को लगभग 11 बजे दिन में अपने ही घर के बाहर होली खेल रहे व्यापारियों के उपर जिसमें मुख्य रूप से अमित भोज्यपाल पुत्र हीरालाल भोज्यपाल व अमित साहू पुत्र गुलाब चन्द्र साहू के ऊपर गस्त में निकले थाने के उप निरीक्षक मनोज सिंह द्वारा अकारण गाली देते हुए लाठियों से पीटा जाने लगा। भुक्तभोगी द्वारा ये कहने के बावजूद सर मेरी गलती क्या है तो मनोज सिंह ने अपना नेम प्लेट दिखाते हुए गाली देने लगे व कहने लगे की मेरा नाम पढ़ लो जो करना हो, उखाड़ लो। इसकी शिकायत भुकाभोगी ने आईजी आर.एस. के माध्यम से मुख्यमंत्री पोर्टल पर किया गया तो इसकी जाँच क्षेत्राधिकारी मछली शहर को मिली। क्षेत्राधिकारी मछलीशहर द्वारा बिना मुकाम्भोगी की व्यथा सुने थाने में बैठकर एकतरफा जाँच रिपोर्ट मनोज सिंह के पक्ष में लगा दिया गया। इतना ही नहीं कि अपनी रिपोर्ट में भुक्तभोगियों को शराब के नशे में चूर होने का आरोप भी मढ़ दिया गया। अभी तक उपनिरीक्षक के उपर कोई कार्यवाही न होने के कारण मुंगरा बादशाहपुर के व्यापारी एवं सर्ववैश्य समाज के लोगो में काफी आक्रोश है। जिसके चलते बीते शाम को नगर उद्योग व्यापार मण्डल एवं सर्ववैश्य समाज की संयुक्त बैठक में पुलिसिया कार्यवाही की निंदा करते हुए आपके पास पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई गई है। यदि 48घण्टे के उपरान्त आरोपी उप निरीक्षक मनोज सिंह के उपर कोई कार्यवाही नहीं की जाती तो नगर उद्योग व्यापार मण्डल व सर्ववैश्य समाज के लोग सड़क पर उतर कर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रसाशन की होगी। इस अवसर पर नगर उद्योग व्यापार मंडल व सर्व वैश्य समाज के पदाधिकारी, सदस्य सहित नगरवासी मौजूद रहे।