
राखी सावंत अपने बिंदास अंदाज और बेवाक बयानों को लेकर मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती हैं। बीते कुछ दिनों से राखी की शादी को लेकर भी तमाशा मचा हुआ है। राखी ने हाल ही में अपने बॉयप्रâेंड आदिल दुर्रानी के साथ शादी की खबर का खुलासा किया था। इसके बाद आदिल ने इस शादी को लेकर चुप्पी साध ली। अब राखी के प्रेग्नेंट होने की भी खबरें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि 44 साल की राखी आदिल की बच्चे की मां बनने वाली हैं। इन खबरों को लेकर राखी सावंत ने भी बयान दिया है। बातचीत के दौरान राखी ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर पर कोई भी कमेंट करने से इंकार कर दिया है। राखी से जब उनकी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर पूछा गया तो वे नो कमेंट्स बोलकर आगे बढ़ गईं। बता दें कि राखी सावंत और आदिल खान दुर्रानी ने बीते साल शादी की थी। हालांकि दोनों ने शादी को सीक्रेट रखा। इसके बाद हाल ही में राखी इसका खुलासा किया था। राखी ने बताया कि उन्होंने आदिल के साथ शादी कर ली है। राखी के खुलासे के बाद आदिल ने इस खबर से इंकार कर लिया था। आदिल ने शादी की खबरों पर चुप्पी साध ली। इसके बाद राखी की शादी के दावों को लेकर सवाल खड़े होने लगे। हालांकि बीते रोज यानी 16 जनवरी को आदिल ने शादी कबूल ली है। आदिल खान ने सलमान खान के कहने के बाद शादी कबूल कर ली है। मीडिया से बात करते हुए राखी ने खुद इस बात का खुलासा किया है। राखी सावंत ने कहा कि ‘सलमान खान इन्हें प्यार करते हैं। ये भाई से मिले भी हैं। भाई के फोन के बाद ही इन्होंने शादी कबूल कर ली है। भाई का फोन आया तभी कुछ हो सकता है। आदिल ने बीते रोज राखी के साथ शादी की बात मान ली है। आदिल ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखते हुए बताया कि ‘यहां मेरा फैसला है, मैंने राखी के साथ शादी को लेकर कभी मना नहीं किया है। लेकिन कुछ चीजें थीं जिन्हें ठीक करना था।



