- 350 करोड़ से अधिक का बिजली बिल बकाया
जौनपुर। विद्युत बिल राहत योजना के अंतिम चरण के कुछ ही दिन शेष बचे हुए है, किन्तु इसके बावजूद इसका लाभ बकाएदार बिजली उपभोक्ता लेने से कतरा रहे हैं और चल रही ओटीएस योजना से दूरी बनाए हैं। ये उपभोक्ता न तो ओटीएस के तहत पंजीकरण करा रहे हैं और न ही बकाया बिल जमा कर रहे हैं।अब विभाग ऐसे उपभोक्ताओं को चिह्नित कर इनके खिलाफ आरसी जारी कर कनेक्शन काटने व सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है। मछलीशहर डिवीजन में लगभग एक लाख सत्रह हजार विद्युत उपभोक्ता हैं। इन पर करीब साढ़े तीन सौ करोड़ रुपये की विद्युत बिल की बकाएदारी है। जिसमे 63277 पात्र उपभोक्ताओ में मात्र 20152 उपभोक्ताओं ने ही अब तक रजिस्ट्रेशन कराया हैं। जिनसे मात्र 31.24 करोड़ रुपये की वसूली हुई हैं। बचे हुए उपभोक्ताओं पर करीब 300 करोड़ से अधिक का बिजली बिल बकाया है।बकाएदार उपभोक्ताओं पर विभाग अब सख्ती की तैयारी कर रहा हैं। विद्युत उपखंड अधिकारी मछलीशहर आदित्य मार्कण्डेय ने कहा की कनेक्शन लेने के बाद कभी बिल नहीं जमा करने वाले व लंबे समय से भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के लिए बिजली बिल राहत योजना चलाई गयी है। योजना के तहत पंजीकरण कराते हुए किस्त जमा करने वाले बकायेदार उपभोक्ताओं को छूट दी जा रही है। इसके बावजूद उपभोक्ता दिलचस्पी नही दिखा रहे। लेकिन इसके बावजूद बकाएदार उपभोक्ताओं की ओर से गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।


