Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुर400 ग्राम हेरोइन के साथ 3 तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

400 ग्राम हेरोइन के साथ 3 तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

  • अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 80 लाख रुपये ही कीमत: एएसपी सिटी
  • गिरफ्तार आरोपियों में दो गाजीपुर जबकि एक जौनपुर का

जौनपुर। जफराबाद थाना पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने मंगलवार की भोर में नशीले पदार्थ के तीन अंतर्जनपदीय तस्करों को 400ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से बिना नंबर की बाइक, सात मोबाइल फोन व डिजिटल तराजू भी बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपितों में दो गाजीपुर जबकि एक जौनपुर जिले का निवासी है। आरोपियों ने पूछताछ में गाजीपुर से हेरोइन तस्करी कर जौनपुर लाकर खरीदे गए दाम से अधिक लेकर बेचना कुबूल किया। पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक (सिटी) आयुष श्रीवास्तव व सहायक पुलिस अधीक्षक व सीओ सिटी गोल्डी गुप्त ने बताया संयुक्त टीम बेलांव घाट पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान करीब 2.45बजे गाजीपुर की तरफ से बिना नंबर की बाइक से आ रहे तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में  गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना के बड़हरा निवासी राकेश यादव, सिकंदर यादव उर्फ गुडडू व जौनपुर के लाइन बाजार थाना के नंदगांव हुसेनाबाद का आकाश चौहान है। बरामद हेरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 80 लाख रुपये है। आरोपियों ने पूछताछ में गाजीपुर जिले से हेरोइन खरीदकर लाकर जौनपुर में कुछ खास लोगों को अधिक दाम पर बेचकर उससे मिलने वाले धन से अपनी घर-गृहस्थी चलाना स्वीकार किया। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष जफराबाद श्रीप्रकाश शुक्ल, कस्बा पुलिस चौकी प्रभारी राधेश्याम सिंह, उपनिरीक्षक जयदीप, एसओजी प्रभारी त्रिवेणी सिंह, उप निरीक्षक अनिल कुमार व सहयोगी पुलिस जवान रहे।