Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

जौनपुर। जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के बंजारी गांव में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने टीनशेड में लगे बल्ली के कड़ी में...
Homeमनोरंजन32 साल के फिल्मी करियर में काजोल ने एक बार पहनी बिकनी

32 साल के फिल्मी करियर में काजोल ने एक बार पहनी बिकनी

फिल्मी दुनिया में बिकनी पहनना बेहद आम बात है, लेकिन बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस ऐसी भी हैं, जिन्होंने अपने करियर में केवल 1 फिल्म में पहली और आखिरी बार बिकिनी पहनी। बॉलीवुड में एक्ट्रेसेज का ग्लैमरस और बोल्ड लुक आम हो गया है, वहीं इस हसीना ने अपने सिंपल अंदाज से ही करोड़ों फैंस का दिल जीता है। अपने 32साल के करियर में उन्होंने न सिर्फ बेहतरीन फिल्मों में काम किया, बल्कि बिना किसी बोल्ड सीन या ग्लैमरस इमेज के भी इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई। खास बात यह है कि इन्होंने अपने पूरे करियर में सिर्फ एक बार बिकिनी सीन शूट किया था। साल 1993 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म बाजीगर में काजोल ने अपने करियर का पहला और आखिरी बिकिनी सीन किया था। इसके बाद उन्होंने कभी भी इस तरह के सीन करने की जरूरत महसूस नहीं की। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, ‘मैं वही सीन करती हूं, जिसमें मैं कंफर्टेबल होती हूं। आज के दौर में जहां एक्ट्रेसेज सोशल मीडिया पर अपने ग्लैमरस और वेस्टर्न लुक से सुर्खियां बटोर रही हैं, वहीं काजोल अपने ट्रेडिशनल और सिंपल लुक से सभी को इंप्रेस कर रही हैं। अकसर उन्हें इवेंट्स में साड़ी या एलिगेंट ड्रेसेज में देखा जाता है। उनका यह अंदाज उन्हें दूसरी एक्ट्रेसेज से बिल्कुल अलग बनाता है। काजोल उन गिनी-चुनी एक्ट्रेसेज में से एक हैं, जिन्होंने बिना फेयर कॉम्प्लेक्स और परफेक्ट फिगर की स्टीरियोटाइप इमेज के भी इंडस्ट्री में सुपरस्टार का दर्जा हासिल किया। अपने करियर में काजोल ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, जिनमें ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘प्यार किया तो डरना क्या’ और ‘फना’ जैसी फिल्में शामिल हैं। काजोल ने न सिर्फ अपने दमदार अभिनय से बल्कि अपनी सादगी और सहजता से भी फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते हैं, जिससे साफ जाहिर होता है, कि वह आज भी लोगों की चहेती हैं।

Share Now...