Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुर31 निरंकारी भक्तों ने पूर्ण उत्साह के साथ किया रक्तदान

31 निरंकारी भक्तों ने पूर्ण उत्साह के साथ किया रक्तदान

मुंगराबादशाहपुर। सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज की प्रेरणा से संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा, संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन ने संत निरंकारी सत्संग भवन मुंगरा बादशाहपुर में रक्तदान शिविर आयोजित किया।  शिविर का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष कपिल मुनि ने रिबन काटकर किया। शिविर में संत निरंकारी सेवादल के भाई बहन, साध संगत के महात्मा, वह अनेक स्वयंसेवकों ने उत्साह पूर्वक रजिस्ट्रेशन कराया और रक्तदान किया। यह जानकारी देते हुए स्थानीय मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल ने बताया कि मुंगरा बादशाहपुर भवन पर रक्तदान शिविर में 31रक्तदाताओं ने स्वेच्छा पूर्वक सम्मिलित होकर पूरे जोश एवं उत्साह के साथ रक्तदान किये।  रक्तदान शिविर विशेष रूप से केंद्र बिंदु रहा, जहां श्रद्धालु अधिक संख्या में सम्मिलित हुए। सभी ने पूर्ण उत्साह और समर्पण के साथ स्वेच्छा भाव से रक्तदान करके मानव कल्याण में अपना सहयोग दिये। इस अवसर पर उपस्थित विशाल संत समूह को संबोधित करते हुए श्री अशोक कुमार सचदेव ने कहा कि रक्तदान एक ऐसा सामाजिक कार्य है जो जाति धर्म और पहचान से परे जाकर मानवीय मूल्यों को दर्शाता है। इस कार्यक्रम में जिला अस्पताल के डॉ.अरुण कुमार सिंह व उनकी पूरी टीम मौजूद थी।