Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुर30 से कम पथरगड्डी पर रुकेगा राजस्व निरीक्षक का वेतन : जिलाधिकारी

30 से कम पथरगड्डी पर रुकेगा राजस्व निरीक्षक का वेतन : जिलाधिकारी

  • राजस्व विभाग से सम्बन्धित मामलों में न्यायोचित ढंग से लगाये आख्या

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक डॉ.कौस्तुभ की उपस्थिति में में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी के समक्ष कृष्ण मुरारी मिश्र, एडवोकेट कलेक्ट्रेट द्वारा ग्राम डमरुआ परगना करियादोस्त तहसील सदर द्वारा चकमार्ग पर पुन: मनरेगा द्वारा मिट्टी डालकर खडन्जा लगाये जाने हेतु शिकायत की गयी, जिसपर जिलाधिकारी ने बीडीओ सिकरारा को आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया, साथ ही आदि समस्याओं पर जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व विभाग सम्बन्धित मामलों में आख्या को विवेकपूर्ण तथा न्यायोचित ढंग से लगाकर निस्तारित किया जाए। कोई भी राजस्व निरीक्षक 30 से कम पथरगड्डी करेगा तो उसका वेतन आहरित नही किया जायेगा। इस दौरान पुलिस और राजस्व विभाग को निर्देशित किया कि जमीन विवाद और आपसी विवाद एक ही विषय से सम्बन्धित होते है इस लिए राजस्व विभाग के अधिकारियों और पुलिस विभाग के समन्वय से ही इसका निस्तारण हो सकता है। दोनों पक्षों की समस्याओं को गम्भीरतापूवर्क सुनते हुए शिकायत का निस्तारण करें। जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी, ए आर कापरेटिव को निर्देश दिया कि सुनिश्चित करे कि जनपद में उर्वरक की कमी न होने पाये। सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने अपने विभाग से सम्बन्धित पौधो का उठान करवाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने लेखपालों को निर्देशित किया कि शिकायतकर्ता की छोटी-छोटी समस्याएँ जिनका तत्काल निस्तारण किया जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 110 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 07 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारित कर शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकारियों को हस्तान्तरित करते हुए जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिये गए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह, उप जिलाधिकारी सदर संतवीर सिंह, तहसीलदार सौरभ कुमार, नायब तहसीलदार, सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। इसी क्रम में अन्य तहसीलों में भी फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए उसके निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया गया।

Share Now...