Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुर3 फीट से अधिक न खोदे भट्टों पर उपयोग वाली मिट्टी

3 फीट से अधिक न खोदे भट्टों पर उपयोग वाली मिट्टी

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में ईंट भट्टो के मालिकों के साथ बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मेड़ से 2 फिट की दूरी छोड़कर ही मिट्टी निकले। भट्टो के उपयोग की जाने वाली मिट्टी 3 फिट से अधिक न खोदे जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि जिन ईट भट्टो की रॉयल्टी नहीं जमा है, अनिवार्य रूप से जमा कर दिया गया जाए अन्यथा कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान उन्होंने उन्होंने उपस्थित सभी से अपील किया कि फॉर्मर रजिस्ट्री में किसानों को जागरूक कर किसानों का फार्मर रजिस्ट्री कराने में भी सहयोग करे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरुण सिंह, अपर जिलाधिकारी अक्षयवर चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, महामंत्री अनिल सिंह, ईंट भट्ठा मालिक, पारसनाथ यादव, मंशाराम यादव सहित आदि उपस्थित रहे।