- पांच अदद देशी बम के साथ आरोपित युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे
जौनपुर धारा,जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत सबरहद गांव में वाहन चेकिंग के दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने एक संदिग्ध युवक को एक झोले के साथ पकड़ा। तलाशी के दौरान पकड़े गए युवक के पास से पांच देशी बम बरामद हुआ।
क्षेत्र के सबरहद गांव निवासी 32 वर्षीय आसिफ पुत्र मुस्लिम को शुक्रवार की शाम मुखबिर की सूचना पर में प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सैयद हसन रिजवी व कांस्टेबल बृजेश मिश्रा,व अमन यादव के साथ सबरहद गांव के समीप वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को धर दबोचा पकड़े गए। युवक के पास से प्लास्टिक झोले में पांच अदद देशी बम बरामद किया गया। फिलहाल आरोपित युवक को गिरफ्तार कर 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया गया। वहीं पकड़े गए आरोपित युवक के ऊपर पूर्व में भी आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
- बारात आये मनबढ युवकों ने पिता पुत्र को पीटकर किया लहूलुहान
जौनपुर धारा,जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत के कोंहडा गांव में आई बारात में मनबढ युवकों ने बडागांव नहर पुलिया समीप अंडा की दुकानदार से अंडा मांगने को लेकर हुई मारपीट की घटना में मनबढों ने पिता व पुत्र को लाठी डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
शुक्रवार की देर रात कोंहडा गांव में जा रही बारात की एक चारपहिया वाहन दुकान के पास रुका। उसमे से पांच-छः की संख्या में निकले अज्ञात मनबढों ने दुकान पर पहुंचकर उबाला अंडा और आमलेट मांगा दुकान पर भीड होने की वजह से थोडी देर मे देने की बात कही तो गुस्साए मनबढों ने हंगामा कर दिया। मना करने पर मनबढ़ युवकों ने लाठी डंडे से बडागांव निवासी गोविंद अग्रहरि पुत्र छोटेलाल अग्रहरि व अनुराग अग्रहरि पुत्र गोविंद अग्रहरि को पीटकर घायल लहूलुहान कर दिया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान पिता पुत्र की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वही गोविंद की हालत नाजुक बताई जा रही है।
- युवक को उसके घर के पास अज्ञात मनबढ़ युवकों ने पीटकर किया घायल
जौनपुर धारा,जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के कमरुद्दीनपुर गांव में एक युवक को उसी के घर के पास अज्ञात युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया।
जफराबाद थाना क्षेत्र के कमरुद्दीनपुर गांव निवासी अभिषेक पाल शनिवार को दोपहर में लगभग 12:00 बजे अपने घर के पास मौजूद था। तभी पांच की संख्या में पहुचे अज्ञात युवकों ने उसे गाली गलौज देते हुए उसकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से अभिषेक पाल (28) घायल हो गया। वही मारने वाले युवक मौके से फरार हो गए। घायल युवक के आंख में चोट आ गयी। घायल युवक ने घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दिया। सूचना पर मौके पर डायल 112 पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
- सड़क हादसा में ट्रक ड्राइवर की मौत
जौनपुर धारा,जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के बढ़ौली अहिरान निवासी विजेंद्र कुमार यादव 43 पुत्र कामता प्रसाद यादव की गाजियाबाद में दो दिन पूर्व सड़क हादसा में मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार यह हादसा नींद की झपकी आने से हुआ। बीते गुरुवार की रात ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर विजेंद्र ट्रक लेकर गाजियाबाद से हरियाणा के पलवल की ओर जा रहे थे। जब ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर दनकौर क्षेत्र में पहुंचे तो आगे चल रहे अन्य ट्रक चालक ने नींद की झपकी आने से अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे चल रहे ट्रक की उससे जोरदार टक्कर हो गई। इससे चालक विजेंद्र यादव अपने ट्रक के केबिन में फंस गए। जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे, वही पत्नी संतरा देवी, पुत्र सचिन व पुत्री पूजा यादव का रो-रो कर बुरा हाल है।



