Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुर25 हजार का इनामी शातिर गो-तस्कर तमंचे के साथ गिरफ्तार

25 हजार का इनामी शातिर गो-तस्कर तमंचे के साथ गिरफ्तार

जौनपुर धारा, खेतासराय। पुलिस ने बुधवार को मानीकला के पास भुड़कुड़हा मोड़ से चेकिंग के दौरान 25 हजार के इनामी शातिर गो-तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक तमंचा मय कारतूस बरामद हुआ। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपित का चालान न्यायालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव के अनुसार सुबह वह उप निरीक्षक सकलदीप सिंह व पुलिस टीम के साथ मानीकला के पास भुड़कुड़हा मोड़ पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान 25 हजार का इनामी शातिर गो-तस्कर गुफरान अहमद पुत्र स्व. मुख्तार अहमद निवासी मानीकला पुलिस के हत्थे चढ़ गया। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा मय कारतूस बरामद हुआ। इसके विरुद्ध थाने में आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।