Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुर25हजार के इनामी गैंगेस्टर को सिंगरामऊ पुलिस ने किया गिरफ्तार

25हजार के इनामी गैंगेस्टर को सिंगरामऊ पुलिस ने किया गिरफ्तार

जौनपुर धारा,जौनपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिंगरामऊ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 25हजार रुपये के इनामी अभियुक्त आजाद सिंह पुत्र स्व.अरविन्द सिंह, निवासी संगुलपुर, थाना जफराबाद को पुलिस टीम ने अहमदाबाद, गुजरात से गिरफ्तार किया है। आजाद सिंह पिछले एक वर्ष से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा इनाम घोषित किया गया था।