Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुर20लाख कीमत के 111मोबाइल फोन पुलिस ने किया बरामद

20लाख कीमत के 111मोबाइल फोन पुलिस ने किया बरामद

  • चोरी करके अलग-अलग जिलों और राज्यों में बेचे गए थे मोबाइल

जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ.कौस्तुभ के दिशा निर्देशन में पुलिस ने 20 लाख कीमत के 111मोबाइल रिकवर करने में सफलता हासिल की है। यह मोबाइल चोरी करके अलग-अलग जिलों और राज्यों में बेचे गए थे। इन मोबाइलों को बरामद करने में सीईआईआर पोर्टल बहुत मददगार साबित हुआ। सोमवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में प्रेस वार्ता आयोजित की गई जहां बरामद किए गए मोबाइलों को उनके स्वामियों को सौंपा गया। अपने मोबाइल प्रकार सभी ने पुलिस के प्रति आभार प्रकट किया। एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि चोरी या गुम किए गए मोबाइलों को बरामद करने की दिशा में साइबर थाना पुलिस लगातार कार्य कर रही है, जिसमें पुलिस को अब तक कई सफलताएं मिल चुकी है। जनपदीय पुलिस का इसमें पूरा सहयोग मिल रहा है। एक जनवरी को 75 मोबाइल रिकवर किए गए थे जिन्हें उनके स्वामियों को सौंपा गया था। आज जो 111 मोबाइल बरामद किए गए हैं उन्हें उनके स्वामियों को सौंपा गया। उन्होंने बताया की इन मोबाइलों को बरामद करने के लिए सीईआईआर पोर्टल मददगार साबित हुआ। पुलिस ने जब से इस पोर्टल का इस्तेमाल करना शुरू किया गया है जब से पुलिस द्वारा अब तक 1130 मोबाइल को रिकवर किया जा चुका है। इसमें साइबर थानों के साथ-साथ सभी सर्कल के थानों का योगदान है। साइबर थाने ने 59 मोबाइल रिकवर किए है। उसके अलावा नगर सर्कल ने 6, सदर सर्कल ने 5, शाहगंज सर्कल ने 26, केराकत सर्कल ने 5, बदलापुर सर्कल ने 3, मछलीशहर सर्कल ने 3 और मडियाहूं सर्कल ने चार मोबाइल फोन रिकवर किए हैं। बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में महेश पाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना, राजेश कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम सेल, उ.नि. नीलम सिंह, आ. चन्दन यादव, क.आ. ज्योति श्रीवास्तव, क.आ. जयप्रकाश सिंह, मु.आ. आलोक सिंह, प्रभात द्विवेदी, सन्तोष कुमार, दिनेश कुमार, मुकेश कुमार, राजेश सिंह, पुष्पेन्द्र कुमार, आ. प्रफुल्ल यादव, आनन्द कुमार, संग्राम सिंह यादव, सत्यम गुप्ता, सुगम यादव, अमिलेश, परवेज, अजीत कन्नौजिया, महिला आ. आकांक्षा सिंह साइबर क्राइम थाना व जनपद के थानों के समस्त साइबर सेल की टीम शामिल रही।

Share Now...