Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुर2047तक एक विकसित राज्य बनाने के क्रम में परिचर्चा एवं कार्यक्रम का...

2047तक एक विकसित राज्य बनाने के क्रम में परिचर्चा एवं कार्यक्रम का आयोजन

जौनपुर। मेडिकल कालेज जौनपुर में ‘मिशन 2047Ó के तहत विकसित उत्तर प्रदेश, विकसित भारत विषय पर एक विस्तृत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त राजकुमार विश्वकर्मा (आईपीएस), प्रमोद कुमार (आईपीएस), धरनीधर दूबे (प्रो.पू.वि.विद्या.) एवं डॉ.सुरेश कन्नौजिया(वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष) तथा जौनपुर के जिलाधिकारी दिनेश चन्द्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ.लक्ष्मी सिंह एवं मेडिकल कालेज की प्रधानाचार्या प्रो.रुचिरा सेठी द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। मेडिकल कालेज की प्रधानाचार्या द्वारा कालेज का परिचय देते हुए आगे विकास की राह में ले जाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर उच्च अधिकारियों द्वारा विकसित भारत पर कालेज के उपस्थित चिकित्सको एवं छात्रों से संवाद किया गया कि विकसित राष्ट्र के निर्माण में उनके अपने क्या योगदान रहेंगे। इस पर चिकित्सको एवं छात्रो ने अपने अलग-अलग विचार एवं सुझाव विकसित राष्ट्र के निर्माण के लिए दिये गयें। उच्च अधिकारियों एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा आयुष्मान के 10लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया। सेवानिवृत्त राजकुमार विश्वकर्मा (आई.पी.एस.) द्वारा उपस्थित चिकित्सको, छात्रों एवं अन्य समस्त कर्मचारियों को विकसित भारत के निर्माण के लिए सुझाव दिया गया कि जो जिस क्षेत्र में कार्यरत है वे उसी क्षेत्र में विकसित राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दें, और एमबीबीएस छात्रों को सलाह दिया गया कि वे हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषा के अतिरिक्त कोई अन्य भाषा को भी अवश्य सिख ले जिससे भविष्य में उनके रोजगार में बहुत बड़ा सहयोग मिल सकता है। डॉ.सुरेश कन्नौजिया ने कृषि का गुणगान करते हुए बताया कि आज के भोजन में पहले के भोजन में बहुत अन्तर हो गया है जिससे लगभग हर नागरिक छोटी-मोटी किसी न किसी बीमारियों से पीड़ित है।