Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुर2024 लोस चुनाव में हिसाब करने के लिए बेताब है जनता :...

2024 लोस चुनाव में हिसाब करने के लिए बेताब है जनता : पल्लवी पटेल

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। अपना दल कमेरावादी पार्टी की सिराथू विधानसभा क्षेत्र से विधायक पल्लवी पटेल, राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल के साथ मंगलवार को लोस चुनाव को लेकर क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ जनता में बैठकों का दौर किया व पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को मीडिया से प्रेस वार्ता हुई। अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब व किसान विरोधी है। इसके कार्यकाल में चोरी, छिनैती बलत्कार जैसी आपराधिक घटनाएं बढ़ी है। उन्होंने आवाहन किया है कि कार्यकर्ता पार्टी के हित में अभी से लग जाएं। सिराथू विधायक पल्लवी पटेल ने भाजपा सरकार की विफलताओं को गिनाया। कहा कि यह सरकार पूंजीपतियों की है इसके कार्यकाल में महंगाई बढ़ी है और रोजगार घटा है। जिसके कारण युवा रोजगार के लिए दर दर भटक रहा है। फिर भी उसे नौकरी मयस्कर नही हो पा रहा  है। इन सभी कारणों से जनता लोक सभा के चुनाव में भाजपा से हिसाब करने के लिए मन बना चुकी है। वह राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल के साथ 2024 लोकसभा चुनाव की समीक्षा करने के लिए निकली हुई हैं। इससे पूर्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष व विधायक का गर्मजोशी के साथ कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मुख्य रूप से विधायक पंकज पटेल, प्रदेश अध्यक्ष सीएल पटेल, जिलाध्यक्ष रामचन्द्र पटेल, सालिक राम पटेल, राजमणि पटेल, रामसनेही यादव, अमृत लाल पटेल आदि मौजूद रहे।

Share Now...