जौनपुर धारा,जौनपुर। धर्मार्थ योजना के तहत लखनऊ-मांझीघाट मार्ग पर प्रसाद स्कूल से चौकियां धाम तक के संपर्क मार्ग के कायाकल्प के लिये सरकार ने 2 करोड़ 17 लाख 78 हजार रुपये के धनराशि स्वीकृत कर दी है। लोक निर्माण विभाग के अनुसार इस परियोजना के लिए जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। सड़क की हालत लंबे समय से खराब होने के कारण बरसात के मौसम में राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। जलभराव और फिसलन के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती थीं। अब इस मार्ग के निर्माण से हर दिन इस रास्ते से गुजरने वाले 30हजार से अधिक श्रद्धालुओं और यात्रियों को बड़ी राहत मिलने वाली है। राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव के प्रस्ताव पर शासन ने २ करोड़ 17 लाख 78 हजार जारी कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खण्ड के अधिशासी अभियंता राजेंद्र वर्मा ने बताया कि इस परियोजना के तहत 1.630किलोमीटर लंबे मार्ग का सुदृड़ीकरण व विकास कार्य जल्द ही कराया जाएगा। यह कार्य धर्मार्थ योजना के अंतर्गत किया जा रहा है।
― Advertisement ―
जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रपति और मानवाधिकार आयोग को भेजा ज्ञापन
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कथित हिंसा और मानवाधिकार उल्लंघन की घटना को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन ने राष्ट्रपति, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन भेजकर घायलों को न्याय और सहायता दिलाने की मांग की।
2.17 करोड़ की धनराशि से चौकियां धाम संपर्क मार्ग का होगा कायाकल्प

Previous article
Next article

