- जिले के 11 थानों की पुलिस ने की कार्रवाई
- अब पुलिस इनकी करेगी नियमित निगरानी
जौनपुर धारा,जौनपुर। 11 थानों की पुलिस ने शुक्रवार को 11 और पेशेवर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली है। इन पर चोरी, रंगदारी वसूलने, लूट, शराब तस्करी, गो-वध, अपहरण व हत्या जैसे अपराध में लिप्त होने के आरोप हैं। एसपी डा.अजय पाल शर्मा ने बताया कि जफराबाद थाने में मोहिउद्दीनपुर के राजेश निषाद व उसके पुत्रों सुखराम निषाद व गौरव, मुंगराबादशाहपुर में सोहासां के दिलीप मिश्रा, मछलीशहर में चक मुबारकपुर गांव के रमाकांत यादव, कोढ़ा के सुजीत विश्वकर्मा, सरायख्वाजा में वहीं के बृजेश यादव उर्फ बिरजू, नेवढ़िया में आदिपुर गांव के अरविंद पटेल, खेतासराय में सुंबुलपुर के इरफान की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। इसी क्रम में सुजानगंज में केटवली गांव के अभिषेक यादव उर्फ लोरी व चौजीतपुर गांव के मोहित तिवारी, खुटहन में धमौस खास के दानिश कुरैशी, बरसठी में भन्नौर गांव के विजेंद्र सिंह उर्फ विक्की, महमूदपुर गांव के रौनक सिंह सिकरारा में भुआकलां गांव के अमर सिंह उर्फ छोटू व दीपक सिंह उर्फ टीटू की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। उन्होंने सभी थानेदारों को निर्देश दिया है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं का विश्लेषण कर संबंधित अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलें।



