Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुर17मई से 16 जून तक चलेगा जन जागरूकता अभियान

17मई से 16 जून तक चलेगा जन जागरूकता अभियान

जौनपुर धारा,जौनपुर। विश्व उच्च रक्तचाप दिवस एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन गोष्ठी का अयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागर कक्ष में आयोजित किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.लक्ष्मी सिंह ने बताया कि इस वर्ष विश्व उच्च रक्तचाप दिसव के उपलक्ष्य में 17 मई 16 जून 2025 तक गैर संचारी के प्रति जन जन-जागरूकता अभियान तथा स्क्रीनिंग गतिविधियों का आयोजन किया जाना है। नोडल अधिकारी डॉ.बी.सी.पन्त ने बताया लोगों को यह संदेश दिया जा रहा है कि समय-समय पर ब्लड प्रेशर की जांच और उसे कंट्रोल करना ही स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने की कुंजी है। हाइपरटेंशन के सामान्य लक्षण सिरदर्द, चक्कर आना, धुंधली दुष्टि, नाक से खून आना एवं थकावट या सासं फूलना होता है। हाई ब्लड प्रेशर को साइलेंट किलर के रूप में भी जाना जाता है, क्योंकि यह बिना किसी लक्षण के शरीर में धीरे-धीरे बढ़ता है और बड़ी बीमारियों के जोखिम को बढ़ा सकता है, जिससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हार्ट फेल होने की समस्या हो सकती है। दुनिया भर में कई लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं। यह बीमारी हर आय वर्ग और उम्र के लोगों को प्रभावित करती है और उम्र बढ़ने के साथ इसका जोखिम भी बढ़ता जाता है। ऐसे में इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों के बीच जागरुकता बढ़ाना है, ताकि लोग हाई ब्लड प्रेशर के कारण होने वाली समस्याओं को जान सकें और इसे गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का रूप लेने से रोका जाए। उक्त प्रशिक्षण में एनपी-एनसीडी से जयप्रकाश गुप्ता, विवके, धीरज अमित सिंह एंव कुलदीप श्रीवास्तव आदि ने प्रतिभाग किया।