Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना को लेकर जिलाधिकारी की समीक्षा बैठक

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में मंगलवार देर सायं कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2026 के संबंध में...
Homeअपना जौनपुर16 पात्रों को नहीं मिला योजनाओं का लाभ

16 पात्रों को नहीं मिला योजनाओं का लाभ

  • ग्राम चौपाल में की शिकायत, बगले झांकने लगे अधिकारी

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। धमार्पुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरैयां में आयोजित ग्राम चौपाल में आये हुए 16 ग्रामीणों ने बताया कि वह वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन व मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री आवास के लिए पात्र है। लेकिन अभी तक उन्हें इस महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। एक साथ 16 ग्रामीणों द्वारा की गई इस शिकायत पर वहां मौजूद अधिकारी बगले झांकने लगे। ग्राम चौपाल में मौजूद बीडीओ काशीनाथ सोनकर ने कहाकि वह आवेदन बनाकर ब्लॉक पर जमा करें। उनके पात्रता की जांच कर इस योजना का लाभ दिया जाएगा। इस दौरान बीडीओ ने गांव के सफाई कर्मियों को गांव में नियमित रूप से साफ सफाई व दवाओं का छिड़काव करते रहने का निर्देश दिया। एडीओ एजी राम आजाद ने किसानों को जानकारी देते हुए बताया कि राजकीय कृषि बीज भंडार कार्यालय में धान के अच्छे किस्म के बीज आ गए है। जिस पर छूट भी दिया जा रहा है। इस दौरान ग्राम प्रधान कैलाश नाथ, एडीओ एजी राम आजाद, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Share Now...