इंडो-ब्रिटिश प्रोड्यूसर संध्या सुरी की बनाई हुई हिंदी फिल्म संतोष को ब्रिटेन की ब्रिटिश एकैडमी की तरफ से ऑस्कर के लिए भेजा गया है। संतोष अकादमी अवार्ड की टॉप 15 इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट हुई फिल्मों में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो गई है। लेकिन हिंदी भाषा की ये फिल्म ऑस्कर 2025 में भारत का नहीं बल्कि ब्रिटेन का प्रतिनिधित्व करने वाली है। संतोष अगले साल भारत में 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि यह फ़िल्म ब्रिटेन में बड़े पैमाने पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म का निर्देशन संध्या सूरी ने किया है। इसे बनाने में ब्रिटिश निर्माताओं का भी काफी सहयोग रहा है। संध्या सुरी की फिल्म संतोष में शहाना गोस्वामी पुलिस अफसर के किरदार में नज़र आने वाली हैं। शहाना के साथ-साथ इस फ़िल्म में सुनीता राजवार, संजय बिश्नोई, कुशाल दुबे, नवल शुक्ला और प्रतिभा अवस्थी भी प्रमुख भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं। इस फिल्म की पूरी शूटिंग उत्तर भारत में की गई है। फ़िल्म की कहानी की बात करें तो यह एक महिला (संतोष) के इर्द गिर्द घूमती है, जिसकी नई शादी हुई है, लेकिन पति के गुजर जाने के बाद उसकी पुलिस कांस्टेबल वाली नौकरी पत्नी को मिली है, जिसके बाद वह एक लड़की की हत्या की गुत्थी सुलझाती दिखती है।
― Advertisement ―
पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
15 international feature फिल्म कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट हुई सन्तोष


