Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

डीएम ने यूनियन बैंक का किया औचक निरीक्षण

युवाओं को ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देशजौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने यूनियन बैंक ऑ$फ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय का औचक निरीक्षण...
Homeअपना जौनपुर15 अप्रैल तक दिन में बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

15 अप्रैल तक दिन में बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

जौनपुर धारा, जौनपुर। उपखण्ड अधिकारी जंघई आदित्य मार्कण्डेय ने बताया कि 400 केवी विद्युत उपकेन्द्र मछलीशहर से फूलपुर को जा रही 220 केवी लाईन का तार खींचने के लिए लाईन के नीचे आ रहे ऊर्जीकृत लाईनों की शटडाउन की आवश्यकता है जिसके कारण 12 अप्रैल से 15 अप्रैल तक दिन में 11:30 बजे से 3:30 बजे तक 33 केवी का शटडाउन रहेगा जिससे पवांरा उपकेन्द्र से निकलने वाले सभी फीडरों की आपूर्ति बन्द रहेगी।

बैठक आज

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिला पंचायत राज अधिकारी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला स्वच्छता समिति जौनपुर की स्वीकृति 10 अप्रैल 2023 के क्रम में 13 अप्रैल को सायं 7 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति की बैठक आहूत की गई है।

समीक्षा बैठक आज

जौनपुर धारा, जौनपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अवगत कराया है कि जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 से 30 अप्रैल तक एंव दस्तक अभियान 17 से 30 अप्रैल चलाया जा रहा है। अभियान की उपलब्धियों की समीक्षा हेतु 13 अप्रैल सायं 6 बजे जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अन्तर्विभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया है।

Share Now...