Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी ने पुलिस कार्यालय में की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

जौनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Homeअपना जौनपुर132 निरंकारी भक्तों ने पूर्ण उत्साह के साथ किया रक्तदान

132 निरंकारी भक्तों ने पूर्ण उत्साह के साथ किया रक्तदान

जौनपुर धारा,जौनपुर। प्रेम और भाईचारे की भावना को उजागर करता ‘मानव एकता दिवस, निरंकारी मिशन द्वारा प्रति वर्ष 24अप्रैल को बाबा गुरबचन सिंह की स्मृति में श्रद्धा और आध्यात्मिक भावनाओं से परिपूर्ण वातावरण में आयोजित किया जाता है। यह दिन केवल पुण्य स्मरण का अवसर नहीं, अपितु मानवता, सौहार्द और एकत्व की भावनाओं का एक आत्मिक संगम है। मानव एकता दिवस के अवसर पर मिशन द्वारा देशभर में रक्तदान की प्रेरक श्रृंखला आरंभ होती है, जो नि:स्वार्थ सेवा भावना की सामूहिक जागृति का स्वरूप बनकर पूरे वर्ष समाज में प्रवाहित होती रहती है। इसके साथ ही सत्संग कार्यक्रमों के माध्यम से प्रेम, शांति और समरसता का प्रकाश भी जन-जन तक पहुँचाया जाता है। यह जानकारी देते हुए स्थानीय मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल ने बताया कि इस वर्ष भी, संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा पूरे भारतवर्ष की लगभग 500से अधिक ब्रांचों पर भव्य रक्तदान शिविरों की अविरल शृंखला आयोजित की गई। इसी क्रम में आज मड़ियाहूं पड़ाव स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन, जौनपुर में प्रात: 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चले रक्तदान शिविर में 132 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा पूर्वक सम्मिलित होकर पूरे जोश एवं उत्साह के साथ रक्तदान किये।  रक्तदान शिविर विशेष रूप से केंद्र बिंदु रहा, जहां श्रद्धालु अधिक संख्या में सम्मिलित हुए। सभी ने पूर्ण उत्साह और समर्पण के साथ स्वेच्छा भाव से रक्तदान करें मानव कल्याण में अपना सहयोग दिया। संत निरंकारी हेल्थ सिटी की मेडिकल डायरेक्टर गीतिका दुग्गल ने जानकारी देते हुए बताया कि आज संपूर्ण भारतवर्ष में आयोजित रक्तदान श्रृंखला में लगभग 30000 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। यह दिवस चाचा प्रताप सिंह सहित उन सभी समर्पित बलिदानी संतों की पुण्य स्मृति का प्रतीक है, जिन्होंने मानव एकता, निस्वार्थ सेवा और आध्यात्मिक चेतना के मार्ग पर चलते हुए अपना संपूर्ण जीवन अर्पित कर दिया। इस कार्यक्रम में जिला अस्पताल के डॉ.अर्पित प्रताप व उनकी पूरी टीम मौजूद थी। पूर्ण स्वास्थ्य जांच, स्वच्छता का विशेष ध्यान और रक्तदाताओं के लिए उत्तम जलपान व्यवस्था ने इस सेवा को और भी व्यवस्थित एवं सम्मानजनक बनाया।